whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है : डीएफओ

location_on गढ़वा access_time 07-Jun-24, 04:10 PM visibility 683
Share



खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है : डीएफओ
समर कैंप में शामिल खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि डीएफओ दिलीप कुमार यादव, संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे और अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



तालाब और पेड़ की रक्षा करें समर कैंप का समापन गढ़वा : गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में चल रहे समर कैंप का समापन शुक्रवार को किया गया। समापन अवसर पर समर कैंप में शामिल सभी खिलाड़ियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीएफओ दिलीप कुमार यादव ने कहा कि आप सभी लोग अभी नौनिहाल हैं। आप लोगों के अंदर अभी काफी ऊर्जा है। इस ऊर्जा को आपको सही दिशा में इस्तेमाल करना है। आप सभी लोगों को समर कैंप के माध्यम से टेबल टेनिस खेलने के बारे में जानकारी दी गई है। खेल हमारे जीवन की आवश्यक हिस्सा है स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा जिले में काफी गर्मी है और ऐसी स्थिति में हम जिन लोगों से भी मिलते हैं उनसे निवेदन करते हैं कि आप तालाब का हत्या न करें।
Advertisement
हम सभी लोगो को मिलकर तालाब और पेड़ का संरक्षण और उसका संवर्धन करने की जरूरत है। पहले के राजा महाराजा अपने क्षेत्र में तालाब और बगीचा लगाया करते थे। जिसका लाभ लोगों को मिलता था, आज हम सभी लोगों को भी अपने आसपास के जल को संरक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की तालाब के पास आप ध्यान देंगे तो आपको पता लगेगा की तालाब के पास एक डिग्री से 12 डिग्री तक तापमान कम रहता है। वहीं पेड़ के पास आठ डिग्री सेल्सियस तापमान कम होता है। आप सभी लोग जहां भी तालाब बचे है, उसका अतिक्रमण नहीं होने दें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है जो लोग खेल से दूर हैं, वे लोग दवा के इस्तेमाल जरूर कर रहे हैं।
Advertisement
इसलिए हर व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए खेल को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करे। टेबल टेनिस समर कैंप में खिलाड़ियों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया और खेल के बारे में जानकारी हासिल किए हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खिलाड़ी अपने खेल की बदौलत जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहूदी अपने देश बनाने की बात करते थे और एक दिन लोगों ने अपना देश इजराइल बनाया इसी तरह हमे भी अपने संकल्प को याद रखना होगा कि हम लोगों ने ओलंपिक खेलने का सपना देखा है उसे या आप पूरा करें या आने वाली पीढ़ी पूरा करें, लेकिन हम अपने जिले से इस सपने को अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी खेल के क्षेत्र में भी काफी कम कर रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने 2030 के बाद कभी भी ओलंपिक देश में कराने का लक्ष्य तय कर ली है। हम लोग गर्मी से निजात पाने के लिए पेड़ जरूर लगाएं। घर के बाहर पशु और पंछी के लिए पानी पानी जरूर रखें। पेड़ पौधे में पानी अवश्य डालें। इस मौके पर इस मौके पर अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, नंदकुमार गुप्ता सुशील केशरी, संजय सोनी, चंद्रभूषण सिन्हा, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे, अमोद कुमार पांडे, सुशील तिवारी, एवं उमेश शामिल थे। मंच का संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुशील केशरी ने किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play