whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

असदुद्दीन ओवैसी की जीत पर मेराल में निकला विजय जुलूस, डॉ. एम.एन. खान ने मनाया जश्न

location_on मेराल access_time 06-Jun-24, 09:13 PM visibility 682
Share



असदुद्दीन ओवैसी की जीत पर मेराल में निकला विजय जुलूस, डॉ. एम.एन. खान ने मनाया जश्न
विजय जुलूस में शामिल लोग


मेराल check_circle
संवाददाता



मेराल : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पलामू प्रमंडल प्रभारी और गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर एम.एन. खान के नेतृत्व में गुरुवार को बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की जीत की खुशी में मेराल में विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अस्पताल चौक से शुरू होकर बस स्टैंड तक निकाला गया, जिसमें लोगों ने जमकर नारे लगाए और आतिशबाजी की। जुलूस के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर डॉक्टर एम.एन. खान ने असदुद्दीन ओवैसी की पांचवीं जीत पर खुशी जाहिर की और आने वाले समय में केंद्र में इंडिया गठबंधन की मजबूत सरकार बनने की उम्मीद जताई, जिसमें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
Advertisement
डॉक्टर एम.एन. खान ने कहा कि देश को नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत से चलाना चाहिए, यह पैगाम जनता ने दिया है। उन्होंने झारखंड की झामुमो और कांग्रेस की सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया और वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि झारखंड के झामुमो और कांग्रेस की सरकार पूरी तरह सभी मोर्चे पर फेल है उन्होंने वादा किया था कि प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। नौकरी नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता देंगे तथा महिलाओं को आरक्षण देंगे एव स्कूल कॉलेज खोलने का काम करेंगे तथा पलायन रोकेंगे लेकिन यह सरकार सभी मोर्चे पर फेल हो गई आने वाला विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अली उर्फ लाला भाई अंसारी, मोहम्मद गुलबहार अंसारी, सकलेन अंसारी, तबरेज आलम, चांद हाशमी, खलील रंगसाज, कृपाल भारती, चंद्रदेव पासवान, आजाद अंसारी, तकदीर अंसारी, शाहिद अंसारी, आलम अंसारी, मकबूल अंसारी, शेख दिल अंसारी, साजिद अंसारी, अक्लिम अंसारी, फिरोज अंसारी, शहबाज अंसारी, सफरोज अंसारी और काफी संख्या में अन्य लोग शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play