whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा के तहत विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण देकर बच्चियों को सशक्त बनाएं : डीसी

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-24, 06:42 PM visibility 711
Share



रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा के तहत विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण देकर बच्चियों को सशक्त बनाएं : डीसी
बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश। गढ़वा : समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा एक एक कर शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, विद्यालयों की साफ सफाई, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की साफ सफाई, पुस्तक वितरण, मध्याह्न भोजन का संचालन, बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्यालयों के भवन निर्माण एवं रंग रोगन समेत अन्य विषयों पर एक-एक कर समीक्षा की गई।
Advertisement
शिक्षा विभाग के उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था एवं विद्यालय की विधिवत्त साफ-सफाई, विद्युतिकरण, पोषाहार, पोशाक आदि बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिससे विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा के तहत विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण देकर बच्चियों को सशक्त बनाने की बात कही गई। इसके अलावे स्मार्ट क्लास संचालन, स्कूल मैनेजमेंट कमिटी का गठन, नए पीजीटी टीजीटी शिक्षकों की जोइनिंग, बीआरसी प्रबंधन, एक्सपेंडिचर रिपोर्ट, ई विद्या वाहिनी, सीआरपी बीआरपी के कार्य, खेलो झारखंड, रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण, वोकेशनल पाठ्यक्रम, यूसी बिल यूटिलाइजेशन, सिविल एवं टेंडर संबंधित मामले समेत अन्य की भी बिंदुवार समीक्षा की गई।
Advertisement
उपायुक्त ने अनिवार्य रूप से एसएमसी यानी स्कूल लेवल मैनेजमेंट का गठन कर प्रत्येक माह बैठक करने का निर्देश दिया। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन को लेकर उपायुक्त ने नियमित रूप से मेनू अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं मध्याह्न भोजन सामग्री की नियमित रूप से आपूर्ति को लेकर भी उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। वैसे भवन निर्माण कार्य जो समय पर एजेंसी द्वारा पूर्ण नहीं किए गए हैं ऐसे एजेंसी को चिन्हित कर एजेंसी को बदलने हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जेईपीसी के कनीय अभियंतागण, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं सभी प्रखंड समन्वयक, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मचारी व अन्य संबंधित उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play