कांडी : प्रखंड मुख्यालय से 25 तीर्थ यात्री सोमवार को केदारनाथ व बद्रीनाथ सहित दो दर्जन धाम के लिए रवाना हुए। सभी तीर्थ यात्रियों को भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रभात कुमार दुबे उर्फ़ बड़ू दुबे ने शॉल ओढकर, मिठाई खिलाते हुए पानी पिलाकर रवाना किया।
प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में तीर्थ यात्रियों का दल कांडी से रवाना होकर वाराणसी होते हुए अयोध्या, नैमिषारन्य, हरिद्वार, ऋषिकेश, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, मथुरा, गोकुल, नंदगाव, वृन्दावन, वरसाने, चित्रकूट, प्रयागराज व विंध्याचल स्थित देवी का दर्शन करते हुए पुनः कांडी वापसी होगा। इस यात्रा में यात्रियों को बस में हीं बावर्ची द्वारा बनाया हुआ दिन के दो वक्त का भोजन दिया जाएगा।
प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 20 दिनों की उक्त दुर्लभ यात्रा में भोला पाण्डेय, अगस्त तिवारी, उपेंद्र नारायण द्विवेदी, विजय कुमार तिवारी, परमानन्द तिवारी, शरादानंद उपाध्याय, नागेंद्र भूषण तिवारी, उमेश उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, रामनरेश राम सहित दो दर्जन तीर्थ यात्री शामिल हैं।