मझिआंव : झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में इन दिनों तापमान सबसे अधिक मापी गई है। मंगलवार और गुरुवार का तापमान 46 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ रहा। अब तक का सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री था। मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के बिडंडा निवासी 56 वर्षीय विजय मिश्रा की मृत्यु लू लगने से गुरुवार की शाम हो गई।
जानकारी देते हुए बीडीसी प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह बताया कि विजय की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। विजय बाहर से आए और शाम को अपनी भतीजी को कहा कि आज ठीक नहीं लग रहा है खाना बनाओ। कुछ देर बाद भतीजी खाना बना कर देने गई तो देखी की वे मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके बाद उनकी पत्नी को बताया गया। विजय बहुत गरीब परिवार से थे, वो किसी तरह परिवार को चलाते थे।
Advertisement
इसकी सूचना बीडीओ एवं सीओ को दे दी गई है।
वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के अखौरीतहले निवासी स्व. परशुराम प्रसाद सिन्हा के लगभग 28 वर्षीय पुत्र नन्दन सिन्हा की मौत गुरुवार को लू लगने से छत्तीसगढ़ के सिंगरौली में हो गई। जिसका शव शुक्रवार को अखोरीतहले लाया गया और स्थानीय कोयल नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार नन्दन सिंगरौली में लोडर चलाने का करते थे। गुरुवार को लू लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।