धुरकी : थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी बाबूलाल घांसी के 19 वर्षीय निवासी आशीष कुमार को शादी का झांसा देकर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि आशीष सिंगरौली की एक लड़की से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर अपना प्रेम प्रसंग शुरू किया। वह सिंगरौली की लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर घर से भगाकर अपना घर ले आया और कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद शारीरिक संबंध बना कर मारपीट करते हुए शादी करने से इंकार करने लगा। जिसके बाद पीड़िता किसी तरह धुरकी थाना गई और लिखित शिकायत की।
जिसके आधार पर धुरकी थाना कांड संख्या 54/24, दिनांक 30.05.2024, धारा 363/366/376/506/323 भादवि एवं 4 पोक्सो एक्ट दर्ज कर धुरकी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया।
Advertisement
जबकि नाबालिग पीड़िता के अभिभावक से संपर्क नहीं होने के कारण धुरकी पुलिस ने पीड़िता को बाल कल्याण समिति, गढ़वा को सौंप दिया।