भवनाथपुर : शुक्रवार की सुबह टाउनशिप के आवासीय परिसर में एक बारहसिंगा पानी के तलाश में जंगल से भटक कर पहुंच गया, जहां लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए उमड़ पड़ी। भागने के क्रम में उक्त जानवर घायल भी हो गया था। इसके बाद लोगों के माध्यम से वन विभाग को सूचना मिलने पर वनकर्मी द्वारा रेस्क्यू कर उक्त जानवर को कैलान जंगल से पकड़ कर लाया जा रहा था। परंतु भवनाथपुर वन परिसर में पहुंचने से पूर्व उसकी मृत्यु हो गई। पशु चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को वनकर्मियों के द्वारा वन परिसर में ही दफना दिया गया।
इस मौके पर वन कर्मी दयाशंकर सिंह, सचित कच्छप, अनूप सिंह, कुंदन यादव सहित कर्मी शामिल थे।