गढ़वा : 26 से 30 मई तक शहर के सहिजना हनुमान नगर छठ घाट स्थित कराटे प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय कराटे व बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर समाप्त हो गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि गढ़वा पुलिस अवर निरीक्षक अनमोल तिवारी ने प्रशिक्षुओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मौके पर गढ़वा जिला कराटे संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि खिलाड़ियों को बहुत जल्द स्टेडियम उपलब्ध करा दिया जाएगा।
किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को जो भी खेल सामग्री चाहिए, उन्हें बहुत जल्द मुहैया करा दिया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में सविता कुमारी, झूलन कुमारी, प्रकृति आनंद देव, ओम आनंद देव, कृष्णानंद देव, रूपा कुमारी, काजल तूफान, सुप्रिया कुमारी, समीर चौबे, देवराज सिंह, शाहीन परवीन, अनमोल कुमार, अनन्या कुमारी, आदित्य पांडेय, अनुराज पांडेय, नंदनी कुमारी, हर्ष कुमार, सुरुचि कुमारी, अमर कुमार, राजकुमार, आरूषि कुमारी, स्नेहा कुमारी आदि का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव रामप्रवेश तिवारी, गढ़वा जिला साइकलिंग संघ सचिव अरविंद दुबे, गढ़वा जिला किकबॉक्सिंग संघ उपाध्यक्ष प्रभात तिवारी, रामनाथ रावत, गुड्डू सोनी, कमलेश साहू, सुशील कुमार, अजय कुमार, पुष्प रंजन, विनय पाल, प्रेम दीवाना, रवि कुमार, किरण पांडेय, शांति देवी, पिंकी देवी, सनोज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।