whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

15 वें वित्त आयोग की राशि से सभी चापाकल व जलमीनारों को दुरुस्त कराएं : डीडीसी

location_on गढ़वा access_time 30-May-24, 05:40 PM visibility 669
Share



15 वें वित्त आयोग की राशि से सभी चापाकल व जलमीनारों को दुरुस्त कराएं : डीडीसी
बैठक करते डीडीसी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा में प्रखंड कार्यालय में अबुआ आवास एवं मनरेगा की समीक्षा बैठक संपन्न गढ़वा : प्रखंड कार्यालय गढ़वा के सभागार में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्र की अध्यक्षता में प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। इसमें मुख्य रूप से अबुआ आवास एवं मनरेगा से संबंधित समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा अबूआ आवास योजना की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत जिन लोगों को पहली किस्त की राशि दी गई है, उन सभी को प्लिंथ (फाउंडेशन) स्तर का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निदेश पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को दिया गया तथा संबंधित पंचायत बीके मुखियागणों को भी इस कार्य में सहयोग करने के लिए निदेशित किया गया, ताकि उक्त लेवल तक कार्य जल्दी पूर्ण हो।
Advertisement
ऐसे लाभुकों को फाउंडेशन लेवल तक का कार्य करने के उपरांत ही दूसरे किस्त की राशि उनके खाते में हस्तांतरित किये जाने की बात कही गई। वहीं मनरेगा की समीक्षा के दौरान जिन कुओं की खुदाई कार्य शुरू हो गई है, उसे 30 जून तक हर हाल में पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उन्होंने सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं मनरेगा कर्मियों को निदेशित किया कि मनरेगा की योजनाओं को बरसात शुरू होने से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें एवं अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करायें। उनके द्वारा सभी मुखिया को 15वें वित्त आयोग की राशि से सभी चापाकल की मरम्मति तथा जलमीनारों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुमार नरेंद्र नारायण, मुखिया शरीफ अंसारी, बसंत चौबे, मुखराम भारती, कौशल्या देवी, नारद तिवारी, रविंद्र राम, बीपीओ मनरेगा अरुण देव सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रिया, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सीखा कुमारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव चंद्र देव तिवारी, विनोद गुप्ता, सुरेश चौधरी, विकास चौबे, अमित कुमार, सीमा कुमारी समेत रोजगार सेवक उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play