मेराल : सोमवार के सुबह उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व संपन्न हुआ। मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव के देवी धाम मंदिर परिसर में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण कर अमन चैन एवं खुशहाली की प्रार्थना किया।
इस अवसर पर छत व्रतियों के बीच उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे उर्फ बिट्टू ने नारियल अगरबत्ती आदि प्रसाद का वितरण किया। रात भर पूजा पंडाल में चहल पहल रहा। इसके अलावा गाजे बाजे से छठ गीत से भक्ति मय माहौल बना रहा। मुखिया फूलमती देवी ने भी छठ व्रतियों के बीच नारियल प्रसाद का वितरण किया और भगवान भास्कर से गांव पंचायत की खुशहाली की प्रार्थना किया।
इधर देवी धाम परिसर में 9 दिवसीय श्री राम कथा के छठा दिन मानस कोकिला किशोरी संजू उपाध्याय द्वारा प्रवचन किया गया प्रवचन के दौरान श्री राम विवाह उत्सव की संगीतमय प्रवचन बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने रसपान किए।
Advertisement
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी बृजराज चौबे मानदेव बैठा अरकेश चंद्रवंशी प्रणय चौबे संतोष चौधरी प्रमोद राम अनिल चौबे मानदेव चौधरी जगत नारायण ठाकुर सहित काफी संख्या श्रद्धालु उपस्थित थे।