एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में स्वीप के तहत कार्यशाला का आयोजन
EVM तथा VVPAT समेत विभिन्न महत्वपूर्ण एप्प के बारे में लोगों को दी गई जानकारी
कार्यशाला के जरिए मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
गढ़वा :
एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, गढ़वा में स्वीप कोषांग के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां ईवीएम वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने बारी-बारी कर उक्त विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर द्वारा डमी ईवीएम एवं वीवीपीएटी के माध्यम से इसके कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई और बताया गया कि कोई भी मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान करते समय वीवीपीएटी मशीन पर रियल टाइम में दबाए गए बटन के सामने छपे चुनाव चिन्ह का मिलान कर सकता है।
Advertisement
मतदान का यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर मतदाता ध्यान ना दें। स्वीप के पदाधिकारियों द्वारा एथिकल वोटिंग यानी नैतिक मतदान को लेकर बताया गया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए। हर एक वोट कीमती है, इसलिए मतदान दिवस के दिन अपने घरों से बाहर आयें और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। अमीर हो चाहे गरीब सभी वर्ग के पास मतदान करने का अधिकार है, हर एक वोट कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें। इस दौरान नैतिक मतदान को लेकर कॉलेज के प्रोफेसर एवं कर्मियों के बीच अपनी बातों को रखा गया।
Advertisement
उनसे अपील किया कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश एवं राज्य के सर्वांगीण विकास में भागीदारी बने। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए ना ही किसी के दबाव में आकर वोट करें। अपने मर्जी से पूरी सूझबूझ के साथ मतदान करें। इस दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा C-vigil App, SAKSHAM App एवं Voter Helpline App की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नए मतदाता वोटर हेल्पलाइन App के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार के सुधार या सहायता के लिए भी इस App का इस्तेमाल कर सकते हैं। C-vigil App के माध्यम से आप चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। C-vigil App के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि चुनाव के दौरान किये जा रहे गड़बड़ी/धांधली आदि की शिकायत सरल तरीके से की जा सकती है, जिसमें शिकायतकर्ता की गोपनीयता भी भंग नहीं होती एवं त्वरित कार्रवाई की जाती है।
Advertisement
सरकारी सेवक जो मतदान कार्य मे संलग्न हैं, को भी अपने मतों का उपयोग डाक मतपत्र के द्वारा अवश्य करने की अपील की गई। कार्यशाला में लोगों द्वारा मतदान एवं मतदाता आदि के बारे में कुछ प्रश्न किए गए, जिन्हें स्वीप के तहत कार्यशाला में उन्हें उनके प्रश्नों के उत्तर से अवगत कराया गया एवं संदेह को दूर किया गया।
कार्यशाला के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड द्वारा जनहित में जारी मतदाता प्रतिज्ञा का शपथ भी लोगों के बीच दिलाई गई।
उक्त मौके पर कॉलेज प्राचार्य, प्रोफेसर गण, कॉलेज के छात्र-छात्रा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।