आज कव्वाली के साथ पूरा होगा 79वां उर्स
रंका : तक्कूशाह दाता के 79वें उर्स के मौके पर दो दिन का आयोजन के पहले दिन अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमिन कमेटी की ओर से चादरपोशी और फातिहा किया गया। मुख्य कमेटी के बाद अन्य कमेटी और लोगों नें चादर चढाया। रंका और आसपास के क्षेत्र के लोगों के अतिरिक्त गढवा जिले के लगभग सभी प्रखण्ड के लोग के साथ छत्तीसगढ के रामानुजगंज, अंबिकापुर, बलरामपुर, रामचंद्रपुर, सनावल, वाड्रफनगर के साथ साथ यूपी के दुद्धी, विंढमगंज, कोण, रेणूकुट के श्रद्धालु देर रात तक चादर चढाते रहे।
रविवार के जलसा में प्रदेश के कई बडे मदरसा के इमाम और मौलाना नें नात और तकरीर पेश किया। बरेली के इमाम समर सूफी नें कहा कि हर घर में विवेकानंद और कलाम की दुआ करते हैं, सबसे पहले दिल में हिन्दुस्तान रखते हैं।
Advertisement
आसनसोल के मौलाना फिरोज शकुर नें कहा कि बजरंग बली और अली को लेकर लतीफे बनाये जाते हैं जो नादान हैं उनका पाप तो माफ है लेकिन जो जानबूझकर कर रहे हों उनके लिए सातो जहान में माफी नहीं हो सकती।
मुजफ्फरपुर के रहमत अली ने कहा कि सियासत और सरपरस्ती से उपर मुल्क है और मुल्क के लिए बुरा सोंचना हजार दोजख में जलना बराबर है।
इनके अलावा कई स्थानीय और आसपास के फनकारों नें नातिया कलाम पढ कर हाजिरी लगाई।
आज सोमवार को मजार की परंपरा के अनुसार कव्वाली का मुकाबला दिल्ली के गुलाम वारिस और फैजाबाद के साकिब अली साबरी एंड पार्टी के के बीच होना है। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर करेंगे। पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह और जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डाॅ. और आइएमए के संरक्षक डाॅ यासीन अंसारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
Advertisement
कार्यक्रम के संचालन के लिए सैय्यदना कमिटि के सदर मो सलीम नायाब सदर मो परवेज, हारुण रशीद के साथ मो नजीर, मो अलीम, शाश मोहम्मद खां, फिरोज आलम, अली अहमद खां, राजू खलीफा, हैदर इमाम, सद्दाम हुसैन, सद्दाम खलीफा, मो तबरेज, मो शमीम, राजेश मधेशिया, रामानुज सिंह, शिवाजी सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, अनिल कुमार आदि सक्रिय हैं।