मेराल : भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के 133 वीं जयंती के अवसर पर गुरु रविदास आश्रम संगवरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इसके अलावा रजहारा , लोवादाग, मेराल हाई स्कूल तथा बस स्टैंड मेराल में बाबा साहब के प्रतिमा पर मल्यार्पन कर जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर संघवरिया में द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन बामसेफ के झारखण्ड स्टेट कोआडिनेटर एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष रघुराई राम ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान शिल्पकार के साथ साथ ज्ञान के प्रतिक थे।
उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में केवल ज्ञान ही अर्जित नहीं किया बल्कि दुनिया के श्रेष्ठम विद्वानों में एक थे। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश के वंचितों, दलितों, आदिवासियों, पिछडी जातियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं , मजलूम एवं सर्वहारा लोगों के लिए मुक्ति का द्वार खोला। आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया उनका नतमस्तक है। आज उनके बताए हुए मार्ग पर शिक्षित, सघर्ष एवं संगठीत होकर अपने हितों की रक्षा किया जा सकता है।
इस अवसर पर शिक्षक शिवनाथ राम, गौतम कुमार, लक्ष्मी राम, रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुनय राम, बटेश्वर राम, मनोज राम, सुबेश्वर राम, मदन राम, वनरक्षक विनय कुमार सिंह, मटुकी सिंह, अनूज सिंह, मकरात सिंह, बसपा जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह खरवार, कुन्दन चंद्रवंशी,राजेश्वर सिंह, सुभाष कुमार रबि,जमुना सिंह, हिरा प्रसाद यादव, दिलजान अंसारी, मुखिया संजय राम, रमेश राम, बसपा मेराल प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर राम, निर्मल कुमार,लालू कुमार भारती, गणेश राम, जितेन्द्र कुमार रबि, प्रभात कुमार, राहुल कुमार मनिष, जय प्रकाश कुमार, अक्षय कुमार, दिपु कुमार, संजय राम, बुद्ध प्रिय रंजन, सौरभ कुमार, विरेंद्र राम मनोज राम, पंकज कुमार, राजू कुमार, सतेन्द्र राम, सहीत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
लोआदाग में बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण किया गया।