whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

उपायुक्त ने नये समाहरणालय के सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं का समीक्षा किया

location_on गढ़वा access_time 13-Apr-24, 08:13 PM visibility 680
Share



उपायुक्त ने नये समाहरणालय के सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं का समीक्षा किया


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नये समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा एक-एक कर ग्रामीण विकास, भू अर्जन, लघु सिंचाई, शिक्षा, पथ निर्माण, पेयजल, एनआरईपी, पंचायती राज एवं अन्य विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी से संचालित योजना यथा- सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण, जलमिनार निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, ओपन जिम निर्माण, चेकडैम निर्माण, पुस्तकालय निर्माण, हेल्थ उप केंद्र निर्माण समेत अन्य कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कितने योजनाएं पूर्ण हुए, कितने योजना संचालित हैं, कितने योजना प्रक्रियाधीन है एवं कितने योजना पूर्ण होने के पश्चात अब तक हैंडओवर नहीं हुए हैं, इसकी जानकारी संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता से ली गई।
Advertisement
उपायुक्त द्वारा अपूर्ण योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाएं एवं पूर्ण योजनाएं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत कितने हाउसहोल्ड को जोड़ा गया है, इसकी जानकारी ली एवं संचालित कार्यों को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने गढ़वा-मंझिआंव-कांडी सड़क मार्ग निर्माण कार्य में गति प्रदान करने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की दिशा में त्वरित गति से कार्य किये जा रहें हैं। लघु सिंचाई विभाग के तहत तिलदाग में चल रहे चेकडैम निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
Advertisement
साथ ही अन्य सिंचाई योजनाओं से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया। नीति आयोग के तहत संचालित कौशल विकास, जल निकाय जीर्णोद्धार कार्य, इम्यूनाइजेशन ऑफ़ वाटर बॉडी से संबंधित कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। खेल विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मंझिआंव एवं डंडई में ओपन जिम निर्माण से संबंधित जानकारी लेते हुए जिला खेल पदाधिकारी को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के उपरांत संबंधीत कार्य पूर्ण कर जल्द ओपन जिम निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने वैसे योजना जिनका कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया।
Advertisement
समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पूरी प्रक्रिया के तहत उपरोक्त कार्यों को पूर्ण कराने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी विकास कार्य को लंबित न रखें एवं समय सीमा के अंदर सभी विकास योजनाओं को सभी संबंधित विभाग पूर्ण करें। कनहर पाइपलाइन योजना के तहत प्रगति कार्य के बारे में पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि 67% कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष कार्य भी पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play