whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

रामनवमी पर्व, सरहुल तथा ईद को ले शांति समिति की हुई बैठक

location_on रमना access_time 07-Apr-24, 06:47 PM visibility 669
Share



रामनवमी पर्व, सरहुल तथा ईद को ले शांति समिति की  हुई बैठक


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : रामनवमी पर्व, सरहुल तथा ईद को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें रामनवमी पर्व पर आयोजित होने वाले जुलूस तथा ईदगाह में नमाज में शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा किया गया। रामनवमी, सरहुल तथा ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया।मौके पर सीओं बासुदेव राय ने कहा कि यह सुखद है कि ईद,रामनवमी और सरहुल तीनों पर्व कुछ अंतराल के बाद एक साथ आ रहें है।सभी लोगो का प्रयास हो कि पर्व शंति और सौहार्द के साथ संपन्न हो।उन्होंने कहा कि आम चुनाव को लेकर पुरे देश में आदर्श चुनाव अचार सहीता लागू है।इसको ध्यान में रखते हुए किसी भी कार्यक्रम का आयोजन करें।कार्यक्रमों की जानकारी आयोजन समिति प्रशासन को निश्चित रुप से दे।
Advertisement
पुलिस निरीक्षक रत्न कुमार सिंह ने कहा रामनवमी,ईद एवं सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा। ताकि किसी अप्रिय घटना घटने से पूर्व प्रशासन उस पर अंकुश लगा सके।उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक खबर पोस्ट करने या फैलाने वाले लोगो पर साईबर सेल की विषेश निगरानी है।दोषी पाए जाने वाले यूजरों पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।इसके पहले प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार सहीता को देखते हुए शांति से पर्व मनाने की आश्कता है।प्रशासन आयोजन समिति को हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर पर है।
Advertisement
इसके साथ ही प्रमुख करुणा सोनी ने रमना गुलरही बांध से सिलीदाग एक स्कूल तक मुख्यपथ के किनारे से अतिक्रमण हटाने का मामला उठाते हुए कहा कि कतिपय दुकानदारों के द्वारा मुख्य पर अतिक्रमण कर लिए जाने से आवागमन वाधित हो रहा है।ऐसे अतिक्रमण हटाने की आवश्कता है।बैठक को थाना प्रभारी असफाक आलम, बीससूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,मुखिया अजीत कुमार पांडेय,सामाजिक कार्यक्रता महेंद्र प्रसाद गुप्ता सहीत कई लोगों ने संबोधित किया । जबकि इस अवसर पर मुखिया संतोष कुमार सिंह,विरेंची पासवान, दिलीप कुमार ठाकुर ,बिरेंद्र बैठा, कुलदिप पासवान,नसरुदीन अंसारी, मुन्ना पाण्डे, गुलाम अली, रामाकांत साह , इस्माइल अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play