whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी: बाबूलाल मरांडी

location_on गढ़वा access_time 06-Apr-24, 08:15 PM visibility 676
Share



देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी: बाबूलाल मरांडी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :< देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। उक्त बातें आज जिला मुख्यालय गढ़वा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का गढ़वा विधान सभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा। उन्होंने कहा कि आज विदेशी ताकतों को भारत का आत्मनिर्भर होना व विकसित होना रास नहीं आ रहा है। ऐसी ताकतें नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए देश में दलालों को छोड़ रखा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 के बाद देश को सुरक्षित बनाने का काम किया है। पहले की सरकार में देश में जगह-जगह बम विस्फोट होता था। देशवासी भय के साये में रहते थे।
Advertisement
मगर पिछले दस वर्षो में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में परिस्थिति में काफी बदलाव हुआ है। देश में आतंक फैलाने वालों को केंद्र की मोदी सरकार ने घर में घूस कर सबक सिखाने का काम किया है। आज देशवासी अमन व चैन से रह रहे हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकर पर हमला बोलते हुए कहा कि जेएमएम, कांग्रेस व राजद के लोगों ने जनता के लिए सत्ता में नहीं आए बल्कि राज्य में लूट खसोट कर अपनी तिजोरी भरने के लिए हैं। सभी क्षेत्रोंं में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्हांेने कहा कि बालू, कोयला, पत्थर की चोरी के साथ-साथ राज्य की जमीन की भी चोरी की जा रही है। जिसका नतीजा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं।
Advertisement
वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोेरेन राज्य मंे घूम-घूम कर यह करतीं फिर रहीं हैं कि हेमंत सोेरेन को जेल में क्यों डाला है। कल्पना सोरेन को ईडी द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत 191 पेज का चार्जसीट किसी से पढ़वाना चाहिए। उन्हें पता चल जाएगा कि हेमंत सोरेन ने क्या किया है। सांसद व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विष्णुयादल राम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर देशवासियों को भरोसा है। नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से ऐतिहासिक व साहसिक कार्य करने का काम किया है। वर्ष 2024 का चुनाव के 100 दिनों के अंदर किए जाने वाले कार्योंं का केंद्र सरकार ने रोड मैप तैयार कर रखा है। सिर्फ चुनाव संपन्न होने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को उन्नति व गौरख के शिखर पर पहुंचाना है और आनेवाली भविष्य को संवारना है तो नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा।
Advertisement
उन्होंने अपनी ओर से भी पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता का ख्याल रखने व उनकी विश्वास पर तीसरी बार खरा उतरने का भरोसा दिलाया है। साथ ही उन्हांेने कहा कि झारखंड में सरकार में बैठे लोग व अधिकारी व पदाधिकारी सभी भ्रष्टाचार में संिलप्त हैं। बालू की चोरी कराई जा रही है। यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे तभी राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और जनता की सूनी जाएगी। भाजपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष व भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व देश को सुरक्षित हाथों मेंं रखने का संकल्प कार्यकर्ताओं को लेना होगा। पार्टी के 400 पार का लक्ष्य को हरहाल में पूरा करना होगा।
Advertisement
उन्होंने ने भी राज्य सरकार को भ्रष्टाचारी व निरंकुश बताते हुए कहा कि राज्य की दुर्गति करने का काम गठबंधन की सरकार ने किया है। साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि एक मंत्री पार्टी में शामिल होने के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक का दौड़ लगा रहे हैं। वहीं एक पार्टी के नेता बिजली के युग में लालटेन का का दामन थाम लिया है। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि ऐसे लोग अपने स्वार्थ मंे पार्टी बदलते हैं। पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दें। 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे बड़ा व मजबूत राष्ट्र बनाने का काम नरंेद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री ने देश में कईं ऐतिहासिक कार्य किया है।
Advertisement
पलामू में भी सांसद विष्णुदयाल राम ने कईं बड़ी-बड़ी योजनाओ को धरातल पर उतारने का काम किया है। जिसे जनता देख रही है। मगर राज्य सरकार ने केंद्र की योजना में धांधली मचा रखा है। जिसे जनता को समझने व समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजपा नेता सह पलामू लोकसभा के सह प्रभारी अलखनाथ पांडेय, गढ़वा विस के प्रभारी दुर्गा जौहरी, विनय चौबे, भगत सिंह, मुकेश निरंजन सिन्हा आदि ने संबोधित किया है। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, मनोज सिंह, शारदा महेश प्रताप देव, पूर्व सांसद घुरन राम, कंचन जायसवाल, सुरज गुप्ता, मीना गुप्ता, अंजलि गुप्ता, पार्वती सिंह, गिरिंद्र नाथ पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play