गढ़वा :
हिंदू परिषद सह बजरंग दल की ओर से गढ़वा उपायुक्त को एक आवेदन देकर नगर ऊंटरी के तुलसी दामर गांव में हो रहे धर्मांतरण पर रोक लगाने एवं दोषी लोक पर कार्रवाई करने का मांग किया गया है।
उपायुक्त को सौंपे गए मांग पत्र में विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कहा गांव में इसी ईसाई संप्रदाय को मानने वाले लोग भोले भाले ग्रामीण को सुख शांति का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराकर कुकर्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूख शांति का प्रलोभन देकर व्यापक रूप में धर्मांतरण कराया गया है। जो संविधान के उलंघन है। परिषद के लोगों ने उपायुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी पर कार्रवाई करने का मांग किया है। नहीं तो उग्र होकर परिषद की ओर से आंदोलन किया जाएगा।