गढ़वा : मंगलवार की दोपहर नगर परिषद में कार्य कर रहे एक कर्मी की कंप्रेसर वाहन ने दबने से उसकी मौत हो गई है।
मृतक गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र के दासियाडी गांव निवासी सदानंद चौधरी का पुत्र विकास चौधरी 43 वर्ष बताया गया है। घटना के बाद आस पास के लोगो के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक आकांक्षा इंटरप्राइजेज नामक एन जी ओ में सुपरवाइजर था। पीछले 5वर्षो से कचड़ा प्रबंधन कार्य कराता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर परिषद की ओर से कचरा निस्तारण के लिए हाइड्रोलिक कंप्रेसर का एक नया मशीन मंगाया गया था। जिसका आज प्रशिक्षण देने दिल्ली से एक प्रशिक्षक आया था।
Advertisement
इसी बीच सुपरवाइजर विकास चौधरी खड़ा होकर देख रहा था। ईसी बीच वह कंप्रेसर मशीन की चपेट में आ गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में नगर परिषद के कर्मियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि विकास पिछले 5 वर्षों से आकांक्षा इंटरप्राइजेज नामक एनजीओ की ओर से गढ़वा शहर से कचरा उठाओ का कार्य करता था। मंगलवार की दोपहर में कचरा निस्तारण कंप्रेसर मशीन का प्रशिक्षण हो रहा था। जिसमें वह दब गया। नगर परिषद की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों का आने का इंतजार किया जा रहा है।
Advertisement
नगर परिषद की ओर से विभिन्न तरह के मुआवजा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इधर बताया गया कि शव के सीनखत के समय गले में पहने हुए चैन और हाथ में पहने हुए अंगूठी को भी तक किसी ने चोरी कर लिया।
होली की छुट्टी मना कर पत्नी वह दो बच्चे के साथ लौटा था विकास
नगर परिषद के कर्मियों ने बताया कि विकास चौधरी मिलनसार व्यक्ति था। वह पिछले दिनों ही घर में होली विताकर अपने पत्नी छोटे बच्चों के साथ गढ़वा लौटा था। विकास चौधरी घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके कंधे पर ही परिवार का जिमवारी था।