गढ़वा : चिनिया थाना क्षेत्र के गुरुसिंधु कनहर नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक का पहचान डंडई थाना क्षेत्र के टोरी कला गांव निवास प्रिंस धीरज का 12 वर्षीय प्रत्यूष कुमार तिवारी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की संबंध में बताया जाता है कि प्रत्युष को संत पॉल स्कूल के शिक्षक सतीश डुंगडुंग अपने कोचिंग सेंटर से 22 छात्रों को लेकर गुरुसिंधु पिकनिक के लिए ले गए थे। जहां शिक्षक पिकनिक मनाने लगे। इसी बीच पिकनिक पर गए छात्र-छात्राएं इधर-उधर चले गए। प्रत्युष और उसके कुछ साथी नदी में नहाने लगे इसी क्रम में प्रत्यूष डूब गया। लेकिन वहां शिक्षक के नहीं रहने के कारण वह घंटो पानी में डूबा रहा।
Advertisement
उसके बाद शिक्षक के द्वारा उसे पानी से निकल गया। वहाँ उसे चिनियां अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सांसद विष्णु दयाल राम, भाजपा नेता अलखनाथ पांडे सदर अस्पताल पहुंचे कर घटना की जानकारी लिया। घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश था परिजनों का कहना था कि गर्मी के मौसम में बच्चों को पिकनिक पर ले जाना और वहां बच्चों को ठीक से देख-रेख नहीं करना एक गंभीर मामला है। उक्त मामले में परिजनों ने शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिक के लिए आवेदन भी दिया है।