whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

पहलामू लोकसभा में गढ़वा जिले में कुल 1041022 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 30142 फर्स्ट टाइम वोटर

location_on गढ़वा access_time 30-Mar-24, 01:50 PM visibility 696
Share



 पहलामू लोकसभा में गढ़वा जिले में कुल 1041022 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 30142 फर्स्ट टाइम वोटर


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 16 मार्च 2024 को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता के पश्चात गढ़वा जिले में अब तक लामू लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्धारित संपूर्ण निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 13 पलामू लोकसभा क्षेत्र में 4th फेज में चुनाव होना है, जिसके लिए 18 अप्रैल 2024 को अधिसूचना की तिथि है, 25 अप्रैल 2024 नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि है, 26 अप्रैल 2024 को नाम निर्देशनों की संवीक्षा की तिथि है, 29 अप्रैल 2024 को अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि है, 13 मई 2024 को मतदान की तिथि है एवं 4 जून 2024 को मतगणना की तिथि है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि डिस्पैच सेंटर के रूप में 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा जबकि 76 डाल्टनगंज एवं 77 विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय डाल्टनगंज को तैयार किया गया है। सभी के लिए रिसीविंग सेंटर कृषि उत्पादन बाजार समिति पलामू को बताया गया। गढ़वा जिले में मतदाताओं कि संख्या 1041022 है, वहीं प्रथम बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं की संख्या 30142 है। जिसमें 80 गढ़वा में 14790 एवं 81 भवनाथपुर में 15352 है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा महिला मतदान केंद्र, PWD मैनेज्ड बूथ, यूनिक मतदान केंद्र के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
Advertisement
कंपोजिट कंट्रोल रूम के बारे में उन्होंने बताया कि यह 24/7 कार्यरत है। भारत निर्वाचन आयोग के सभी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को किया जा रहा है।* *◆ एमसीसी के शतप्रतिशत अनुपालन हेतु वर्तमान में 8 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 8 स्टेटिक सर्विलांस टीम एवं वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो भिविंग टीम के माध्यम से असामाजिक तत्वों, अवैध शराब समेत अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक संग संयुक्त रूप से इंटर स्टेट चेक पोस्ट का निरीक्षण भी किया जा रहा है। वहीं CVigil के माध्यम से अब तक चार मामले प्रकाश में आए, जिसका डिस्पोजल कर लिया गया। इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान अब तक लगभग 4 लाख 76 हज़ार रुपये का अवैध शराब जप्त किए गए हैं।
Advertisement
* *◆ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 29 मार्च 2024 को दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से एक मामला संज्ञान में आया, जिसमें भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में बतौर कनीय अभियंता (अनुबंध पर) के पद पर कार्यरत राजू कुमार प्रजापति, पिता- रामकेश्वर प्रजापति द्वारा अपने चार पहिया वाहन (JH-01 FL 4444) के सामने बोर्ड लगाकर "जिला प्रशासन रांची ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी और असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, रांची" लिखा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर को अविलंब राजू कुमार प्रजापति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जिसके आलोक में 29 मार्च 2024 को हीं प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर द्वारा भवनाथपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत राजू कुमार प्रजापति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज (Case No.- 46/24, Date-29.03.2024) कराया गया है।
Advertisement
साथ हीं अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के माध्यम से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है।* *◆ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि 16 मार्च 2024 को एमसीसी लागू होने के पश्चात विभिन्न चेकपोस्ट पर अब तक 774 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किए गए हैं, 113 लीटर बियर एवं 35 लीटर विदेशी वाइन भी जप्त किए गए हैं। 10 अवैध देशी हथियार जप्त किए गए हैं। जिले में कुल 703 लाइसेंसी हथियारों की संख्या है, जिनमें से अब तक 236 हथियारों को थाने में जमा कराया गया है एवं शेष हथियारों को भी जमा कराया जा रहा है। 107 के तहत अब तक 101 लोगों पर कार्रवाई की गई है, 350 नॉन बेलेबल वारंट जारी किए गए हैं, 124 लोगों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।
Advertisement
पांच इंटर स्टेट चेक पोस्ट सक्रिय है, जिनमें दो यूपी बॉर्डर, दो छत्तीसगढ़ बॉर्डर एवं 1 बिहार बॉर्डर पर चेक नाका लगाया गया है। सभी चेक नको पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात है, सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वेबकैम के माध्यम से भी जिला में रहकर हर गतिविधि पर 24/7 पैनी नजर रखी जा रही है। 24 स्टेटिक सर्विलांस टीम एवं 18 थानों के माध्यम से भी रेंडम स्थान पर चेक पोस्ट लगाकर रोजाना चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मतदान के दिन 1488 की संख्या में पुलिस बल ड्यूटी में तैनात रहेंगे, जिनके लिए पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करने की व्यवस्था की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन से जुड़े कई अन्य विषयों पर भी जानकारी साझा की गई एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पुछे गए सवालों के उत्तर दिए गए।
Advertisement
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपरोक्त के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतीयश विजय टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केसरी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो चीफ एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play