गढ़वा :
गढ़वा शहर के मां गढ़ देवी मुहाल्ला में महावीर मंडल की बैठक संरक्षक दीपक तिवारी व मुरली श्याम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। नई कमेटी में सर्वसम्मति से कंचन कुमार साहू को अध्यक्ष, सुनील केशरी को सचिव, पवन जायसवाल को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर को बनाया गया। जानकारी देते हुए कंचन कुमार साहू ने बताया की पीछले वर्ष से भी बेहतर इस वर्ष रामनवमी से पूजा काफी धूमधाम मनाया जाएगा। पूरे शहर में महावीरी झंडा लगाया जाएगा। साथ ही पूर्व की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के दिन मझिआंव मोड़ पर समारोह आयोजित कर सभी अखाड़ा को सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement
साथ ही मंगला आरती के लिए सभी अखाड़ा को संगठित कर काली स्थान से एक साथ जुलूस निकालकर रामलला मंदिर जाएगा। इन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी काफी भव्य एवं बेहतर तरीके से मनाया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को बेहतर एवं सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गई। सभी ने बेहतर ढंग से कार्यक्रम सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में महिला मंडल अध्यक्ष डेजी गुप्ता, सचिव प्रतिभा शोर्य, ज्ञान प्रकाश केशरी, नंद गुप्ता, पी एन गुप्ता, उमेश कश्यप, रंजीत सिंह, देवेंद्र गुप्त, संजय कांस्यकार, अरबिंद केशरी, अनिल सोनी, साधना गुप्ता, जानकी देवी, मंटू मालाकार, जूही कुमारी, विमल शर्मा सहित अन्य लोगों शामिल थे।