गढ़वा :
गढ़वा पुलिस ने गत रात्रि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान गढ़वा शहर के बताशा पट्टी से 200 अवैध बियर का बोतल बरामद किया है ।
यह जानकारी देते हुए गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार लोकसभा चुनाव को देखते हुए स अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।इस दौरान पुलिस ने जिला मुख्यालय गढ़वा के बताशा पट्टी में बबलू कुमार के घर से 200 बोतल अवैध रूप से रखे हुए बियर का बोतल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बबलू पुलिस की भनक लगते हैं घर से फरार हो गया है ।उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।