गढ़वा :
गढ़वा जिले के धुरकी पुलिस में 42 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के दौरान दो लोगों को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार धुरकी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की दो लोग अवैध विदेशी शराब को बौरा में भर कर टाटीदिरी गांव के रास्ते कहीं लेकर जा रहे हैं जिसके बाद तुरंत एफएसटी टीम के साथ समन्वय कर छापामारी किया गया जिसमे मैक डॉवल्स के हॉफ 6 बॉटल 2.250 लीटर, इंपीरियल ब्लू के हॉफ 12 बॉटल 4.50 लीटर, गॉड फादर बीयर 24 बॉटल को जप्त करते हुए दोनों व्यक्ति 1. अभिषेक कुमार उम्र करीब 27 वर्ष, पिता श्री हीरालाल राम, पता नगर उटारी एवम 2. धनंजय सिंह, उम्र कुमार 40 वर्ष, पिता स्वर्गीय राम विलास सिंह, पता मंझियाओं को पकड़ कर थाना लाया गया।
Advertisement
जिस संबंध में सगमा प्रखंड पदाधिकारी सह FST टीम C भवनाथपुर AC सत्यम कुमार के द्वारा उत्पाद अधीक्षक को सूचित किया गया है। अग्रतर कारवाई की जा रही है। छापामारी में धुरकी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, प्रखंड पदाधिकारी, सगमा सह FST टीम C भवनाथपुर AC सत्यम कुमार एवम उनके टीम शामिल थी।