गढ़वा :
यदि आप नौकरी कर रहे हो और हायर एजुकेशन के सहारे प्रमोशन चाह रहे हो अथवा किसी कारण से आपकी उच्च शिक्षा की हसरत अधूरी रह गई है तो आपको बेहतर अवसर है। क्योंकि इग्नू ने जनवरी सत्र में नामांकन लेने की तिथि बढ़ा दिया है।
यह जानकारी देते हुए स्थानीय सुरत पांडेय डिग्री कालेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ अरुण कुमार तिवारी ने बताया की इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में जनवरी 2024 शैक्षिक सत्र में एम ए, बी ए, बी कॉम, डिप्लोमा एवम पी जी डिप्लोमा कार्यक्रमों में ऑनलाइन नामांकन की तिथि 20मार्च से बदाकर 31 मार्च तक कर दी गई है। जुलाई 2023 सत्र के छात्र छात्राओं के सत्रांत परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क की 31मार्च तक भरे जायेंगे ।
Advertisement
स्टडी सेंटर में सत्रीय कार्य मूल्यांकन हेतु जमा करना आवश्यक है। जनवरी 2024 सत्र में री रजिस्टेशन विलंब शुल्क के साथ कराने की आखिरी तिथि 31 मार्च तक विस्तारित की गई है।इग्नू के द्वारा जनवरी 2024 सत्र से रोजगारन्मुख एवम उपयोगी कई नए प्रोग्राम लॉन्च किए गए हैं। इक्षुक व्यक्ति बढ़ाए तिथि की लाभ ले सकते हैं। ये जानकारी जनहित में स्थानीय इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरूण कुमार तिवारी ने दी ।