गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप का गढ़वा सहेली ने रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने की। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी, पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त के साथ अंजना नारायण विशेष रूप से शामिल हुई। कार्यक्रम में सहेली की महिलाओं ने संदेश दिया कि होली रंगों का त्यौहार है इसमें आपसी दुश्मनी, शिकवा शिकायत भूल कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए।
होलिका दहन में जिस प्रकार बुराई जल जाती है उसी प्रकार हम सबको अपने अन्दर की बुराई को भी जला देनी चाहिए एवं भाईचारा का माहौल बना कर अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए। होली में प्राकृतिक रंग का प्रयोग करना चाहिए।
Advertisement
केमिकल वाले रंग, कीचड़ , मोबिल एवं शरीर, खास कर आँखों को हानि पहुंचाने वाले रंगो आदि का उपयोग से बचना चाहिए। इस अवसर पर सहेली सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाया तथा होली के मधुर गीत संगीत गाकर एवं नृत्य करके होली का आनंद लिया। इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष रीता केसरी, लता गुप्ता, माला केसरी, सीमा केसरी, सुषमा केशरी, रितु जायसवाल, सहित सहेली के प्रशासनिक निदेशक रीमा स्वरूप, रीना अग्रवाल, विणा केशरी, रीना गुप्ता, पल्लवी पुंज, प्रियंका केशरी, चाँदनी केशरी, विमला केशरी, वन्दना सोनी, संगीता गुप्ता, रीना सोनी, रीना केशरी, वर्षा अग्रवाल, गुड़िया केशरी, अंजु गुप्ता, रेणु केशरी सहित वार्ड पार्षद मीरा केशरी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।