गढ़वा :
नरगिर आश्रम गढ़वा के गढ़ देवी मोहल्ला के प्रांगण में रामनवमी महा महोत्सव धूमधाम से मनाने हेतु चंदन जयसवाल के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष में अयोध्या के परम पूज्य बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य के मुखारविंद से चैत्र प्रतिपदा अष्टमी तक दिव्या राम कथा का आयोजन संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होना सुनिश्चित हुआ है तथा चैत्र प्रतिपदा 9 अप्रैल 2024 को सुबह 6:00 बजे विशाल एवं भव्य कलश यात्रा एवं नगर प्रबोध का कार्यक्रम होगा कलश यात्रा नरगिर आश्रम गढ़देवी मोहल्ला से निकलेगी जो सहिजना के पी एच डी कॉलोनी तक जाएगी तथा वापसी के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा साथ ही साथ 9 अप्रैल दिन मंगलवार को पूजन कलश स्थापना एवं कथा मंच का उद्घाटन होना निर्धारित है प्रतिदिन एकम से अष्टमी तक प्रातः बेला में पूजन एवं मानस पाठ तथा संध्या 6:00 से 10:00 तक कथा का आयोजन किया गया है एवं नवमी को प्रातः 10:00 बजे के हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement
श्री राम कथा पूजा समिति(नरगिर आश्रम गढ़देवी मुहल्ला) के द्वारा रामनवमी पूजा के पावन अवसर पर संगीतमय श्री रामकथा आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी लोगो ने एक सुर में रामकथा को दिव्य एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।