मझिआंव : में संचालित अनीता स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष मनौती देवी के पति सह संचालक रामसनेही यादव के द्वारा राशन लेने गए लाभुक को पटककर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है।
इधर इस संबंध में घायल लाभुक जीका गांव निवासी मुकेश कुमार राम ने बताया कि मैं राशन लेने के लिए सुबह 8:00 बजे ही आया हूं। और लगभग 11:00 बजे तक मैं बिना बरस किए भुखे प्यासे लाइन में खड़ा रहा।लेकिन रामसनेही यादव के द्वारा बाद में आए लाभुकों को हमसे पहले राशन दिया जा रहा था। इसी दौरान मैंने उनसे कहा कि मैं बगैर खाना खाए आया हूं भूख लगी है,
राशन दे दीजिए। बस इतनी बात पर नाराज होकर रामसनेही यादव ने मुझे उठाकर पटक दिए और गाली -गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
Advertisement
इस दौरान अन्य लाभूकों के द्वारा बीच- बचाव किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे बरडीहा उप- प्रमुख सकेंद्र पासवान एवं मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान ने डीलर पति रामसनेही यादव को जमकर फटकार लगाई।साथ ही उन लोगों ने कहा कि अगर आपको जिस लाभुक को राशन नहीं देना है मत दीजिए।लेकिन किसी भी लाभुकों के साथ गाली- ग्लौज एवम मारपीट करना गलत है। इसी दौरान लाभुक कुमारी देवी, मीना देवी,कलावती देवी,लीलावती देवी एवं सुकनी देवी सहित दर्जनों आक्रोसित लाभुकों ने बताया कि हम लोगों के सामने डीलर पति स्नेही ने मुकेश कुमार राम को रंगदारी करने बोलकर पटककर मारा है। साथ ही लाभूको ने बताया कि उक्त डीलर के द्वारा 2 से 5 किलो तक की राशन की कटौती भी की जाती है।
Advertisement
वही इस संबंध में पूछने उक्त डीलर संचालक के द्वारा यह स्वीकार करतें हुए कहा कि हां काटते हैं जहां जाना है जाईए।इधर इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विजय राम ने कहा कि अभी मारपीट की सूचना मिली है।पीड़ित लाभुक के द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद उक्त डीलर पर कार्रवाई की जाएगी।