भवनाथपुर :
कन्या विवाह एंड विकास सोशॉयटी द्वारा शनिवार को प्रखंड परिसर में होली सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या विवाह एंड विकास सोसाईटी के सचिव विकास माली, बीडीओ नंदजी राम, मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी, भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी व सोसाईटी के भवनाथपुर को ऑर्डिनेटर अंजू गुप्ता ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया। मौके पर सोसाईटी के सचिव विकास माली ने
कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाईटी बाल विवाह व दहेज़ प्रथा को रोकने के साथ ही किसी भी जिले और राज्य के असहाय, गरीब तबके के लोगो के बच्चियों का सोसाईटी के कर्मियों द्वारा घर घर जाकर उन बच्चियों को पंजीकृत कर 18 वर्ष के बाद बच्चियों का विवाह कराने का दायित्व को निभाती है।
कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाईटी पुर भारत में बाल विवाह, दहेज़ प्रथा व भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, जो इस कुप्रथा के खिलाफ निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने लोगो से अपनी बेटियों को 18 वर्ष के बाद ही उनका विवाह करने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन सोसाईटी के विभूति पांडेय ने की। इस मौके पर सोसाईटी के विकास तिवारी, जिला प्रबंधक आयुब खाँ, रंजीत, टिंकू तिवारी, दीनानाथ पांडेय, आकाश भारती, पूर्व मुखिया अब्दुला अंसारी, वरुण बिहारी यादव, शमशेर अंसारी, ज्योति देवी, सरस्वती देवी, सोनी देवी, रेनू वैद्य, कौशल्या देवी, फुला देवी, गीता देवी, प्रभा देवी, प्रमिला देवी, रूपवंती देवी, रामदुलारी देवी, अनीता देवी, लालती, आरती, साधना कुमारी, रिंकू देवी, रानी देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या महिला पुरुष सदस्य उपस्थित थे।
*कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित* कन्या विवाह एंड विकास सोसाईटी द्वारा आयोजित होली मिलन सह सम्मान समारोह में संस्था के सचिव विकास माली द्वारा पंजीकृत बच्चियों, सोसाईटी के सक्रिय सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को गमछा से सम्मानित किया। इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में गायको ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

टाउनशिप स्थित सेल मैदान में तुलसीदामर खदान समूह सेल के सीएसआर विभाग के तहत आयोजित दो दिवसीय नॉक आउट प्रतियोगिता का फाईनल मैच शुक्रवार को कैलान टीम एवं सिंदुरिया टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्वघाटन भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम, सेल के प्रभारी जीएम डॉ. विजय राम, उप प्रबंधक (कार्मिक) बुलु दिग्गल,एजीएम राजेश कुमार व सिंदुरिया पंचायत के उपमुखिया वैश खां ने संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को कीक मारकर किया।
फाईनल मुकाबले में कैलान की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिंदुरिया की टीम को 1- 0 से हराकर कप पर कब्जा जमाया। विजेता टीम कैलान को बीडीओ ननंद जी राम तथा उपविजेता टीम सिंदुरिया को प्रभारी जीएम विजय राम ने ट्रॉफी प्रदान किया। फाईनल मैच के शुरुवात के पूर्व मुख्य अतिथि बीडीओ नंदजी राम ने कहा की सेल प्रबंधन द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट कराकर भवनाथपुर सेल परिक्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान कर रही है। कहा की खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। वहीँ सेल के प्रभारी जीएम डॉ विजय राम ने कहा कि सेल स्वास्थ्य क्षेत्र में गांव में कैम्प लगाकर ग्रामीणों को ईलाज करती है तो शिक्षा क्षेत्र में बच्चो कों कॉपी, किताब, बैग देकर अपनी भूमिका कों बेहतर ढंग सामाजिक दायित्व कों पूरा कर रहीं है।
खेल में मैच में रेफरी की भूमिका सुनील कुमार, अवधेश कुमार व संजय कुमार ने निभाई। इस मौके पर एसबीआई शाखा प्रबंधक आदेश कुमार, सेलकर्मी डोमन यादव,आलोक त्रिपाठी,मुकेश दुबे, सुशील कुमार, डॉली रानी, विनय सिंह, राजेश यादव, डोली रानी, हीरालाल यादव, प्रसून श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।