गढ़वा :
गढ़वा आर के पब्लिक स्कूल सोनपुरवा, गढ़वा में कक्षा नर्सरी से कक्षा सातवीं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया और अभिभावकों के बीच रिजल्ट का वितरण आरकेवीएस रेहला रोड के सभागार में किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय व उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया गया। इसके पूर्व में निदेशक और प्रशासनिक इंचार्ज का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।स्कूल की छात्रा वारिधी के द्वारा सुंदर और मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।स्कूल के निदेशक श्री अलखनाथ पाण्डेय ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए स्कूल के गौरवपूर्ण उपलब्धि को बताया।
Advertisement
निदेशक ने स्कूल से संबंधित गतिविधियों की चर्चा की।उन्होंने सभी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।आगे उन्होंने हमेशा की तरह उपस्थित सभी अभिभावकों से अपने बच्चों पर ध्यान देने व बच्चों को समय देने की बात कही।जब अभिभावक अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे तभी उन्हें अपने बच्चों के बारे में सही जानकारी होगी।
स्कूल अपने स्थापना काल 1994 से निरंतर आगे बढ़ रहा है।उन्होने उपस्थित सभी अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को स्मार्ट फोन,जंक फूड और बाईक से दूर रखने और स्वाध्याय पर ज्यादा जोर देने की अपील की।।बच्चों के दिनचर्या और संगति पर नजर रखे।
Advertisement
अभिभावकों और स्कूल के बेहतर समन्वय से ही बच्चों के भविष्य को गढ़ा और संवारा जा सकता है।आज इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त किये हुए छात्र-छात्राएं आईएएस, आईपीएस अधिकारी बन कर देश की सेवा कर रहे हैं।मेडिकल, इंजीनियरिंग व अन्य सभी क्षेत्रों में भी स्कूल के छात्र-छात्राएं देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऊंचे पदों पर कार्य कर रहे हैं और स्कूल को गौरवान्वित कर रहे हैं।अंत में एक बार फिर से उन्होने विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामना दिया और उम्मीद किया कि वे स्कूल के पिछले रिकॉर्ड को और बेहतर करने का काम करेंगे और अभिभावकों से आग्रह किया कि स्कूल के द्वारा दिए गये दिशा निर्देशों को अगर अभिभावक ध्यान दें तो बच्चों का चहुँमुखी विकास निरंतर होता रहेगा।
Advertisement
छोटे बच्चों के लिए भी प्ले स्कूल शुरू की गई है और प्ले स्कूल में अनुभवी व योग्य शिक्षकों के द्वारा अत्याधुनिक सुविधा से परिपूर्ण शिक्षा की व्यवस्था होगी।आगे उन्होंने अभिभावकों को बताया कि आरके ग्रुप द्वारा संचालित सभी स्कूल क्रमशः आरकेपीएस गढ़वा,आरकेपीएस उंचरी, मंझिआंव व आरकेपीएस,अधौरा श्रीवंशीधर नगर जो सीबीएसई नयी दिल्ली से मान्यता प्राप्त हैं उनमें शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत कक्षा एक में सत्र 2024-25 में 20 प्रतिशत सीट पर नि:शुल्क नामांकन होगा।
अंत में एकबार फिर से अपने व्यस्त कार्यक्रम में स्कूल को अपना बहूमूल्य समय देने के लिए उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इसके पश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षिका श्वेता पाण्डेय के द्वारा रैंक होल्डरों का नाम अभिभावकों के समक्ष घोषित किया गया और निदेशक के द्वारा कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
अभिभावकों को बच्चों की उत्तरपुस्तिका भी दिखाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रशासनिक इंचार्ज प्रमोद कुमार झा,अनुप कुमार पाण्डेय, आनंद सिन्हा,अनिता सिन्हा, गीता पाण्डेय, संजय कुमार,शिखा रानी,जागृति चौबे,अभिलाषा तिवारी, पूनम राय, इम्तियाज खान, विकास पाण्डेय, नितेश पाण्डेय, रंजीत गुप्ता अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित कक्षाओं के अभिभावक उपस्थित थे।
परीक्षा परिणाम:-
कक्षा नर्सरी में शान्वी तिवारी,एलकेजी में वेदान्त कुमार तिवारी एवं यूकेजी में शिवम् कुमार ने अपनी कक्षा में 99%, पहली कक्षा में फरीद अहमद खान 95.8%,दूसरी कक्षा में दिव्य प्रकाश 96.8%, कक्षा तीन में अब्दुल रहमान 97%, कक्षा चार में सौरभ नारायण सिंह ने 97%, कक्षा पांच में तमीम आलम98.3%, छठी कक्षा में अक्षरा सिकरवार 97.7% और सातवीं कक्षा में रवि कुमार ने 97%अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।