गढ़वा : गढ़वा शहर के नवादा में स्थित बंधन मैरिज हॉल के परिसर में शुक्रवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन गढ़वा की ओर से होली के शुभ अवसर पर होली मिलन सह रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडे, संगठन के अध्यक्ष अध्याशंकर पांडे, सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप,सह सचिव सुरेंद्र कश्यप ,संरक्षक डॉ एम पी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दिप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर अतिथियों ने होली की बधाई दी। वही एसोसिएशन के अध्यक्ष अद्याशंकर पाण्डे और सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव ने भी होली बधाई देते हुए गढ़वा की जनता से अपील करते हुए कहा कि दवा के दुकानों से यदि दवा खरीदे तो बिल अवश्य लें।
Advertisement
दवा दुकानदार के द्वारा यदि बिल नहीं दी जाती है तो ग्राहक दवा न खरीदें। उन्होंने यह भी कहा कि जो दुकानदार बिना बिल का दवा बिक्री कर रहे हैं,वैसे दुकानदारो पर कानूनी करवाई की जाएगी। वही सम्बोधन के पश्चात सासाराम से आई कलाकार सपना,शालनी,मोहनी, बरखा,रिया एवमं ग्रुप के द्वारा होली के भोजपुरी गानों पर नृत्य प्रस्तुत की गई। केमिस्ट के बंधुओं एवं उपस्थित अतिथि व बुद्धिजीवी लोगो ने रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस कार्क्रम के आयोजन मंडली में मुख्य भूमिका अद्याशंकर पांडेय(अध्यक्ष),नंद किशोर श्रीवास्तव(सचिव),मनीष कुमार कश्यप(कोशाध्यक्ष),अशोक गुप्ता ,(संगठन मंत्री), मोहमद रुस्तम(उपाध्यक्ष),सुरेंद्र कश्यप(सह सचिव) के अलावा दीपक तिवारी, संतोष दुबे, बेरेन्द्र सिंह, डॉ मुरली गुप्ता ,आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।