whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

माझिआंव में होली पर्व को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक

location_on मझिआंव access_time 21-Mar-24, 07:37 PM visibility 678
Share



माझिआंव में होली पर्व को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : होली पर्व को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि होली पर्व में सामी समुदाय मिलजुलकर पर शांति और महत्वपूर्ण वातावरण में मनाए तथा किसी भी या सामाजिक तत्वों की सूचना मिलने पर उसे त्वरित पुलिस को खबर करें कानून को अपने हाथ में न लें। इधर थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी शरारती तत्वों को चाहे जिस जाति समुदाय से हो उसे पकड़े जाने पर किसी भी सूरत में मैं नहीं छोड़ूंगा ,उसे त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का काम करूंगा। उन्होंने परीक्षा के दौरान मुखदेव हाई स्कूल तथा अखौरी तहले में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में बताया कि दुर्घटना दो मोटरसाइकिल के बीच में हुई थी, परन्तु उसे दो समुदाय का रंग देकर दोनों तरफ से मारपीट किया गया जिसे मैं प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा गया ।
Advertisement
तथा बाकी को मैं चिन्हित कर चुका हूं, उसे हर हाल में जेल भेजने का काम करूंगा। सभी पंचायत के मुखिया एवं प्रतिनिधियों को सचेत करते हुए कहा कि वह अपने-अपने पंचायत में जो भी अवैध रूप से महुआ शराब का कारोबार होता है या किसी भी प्रकार का अवैध धंधा किया जाता है उसे सूचना थाना को दें उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान को उन्होंने कहा कि रामपुर पंचायत के जाहर सराय में इतनी भारी मात्रा में अफीम की खेती लगभग 5 से 7 एकड़ में उपजाई गई थी, जिसकी सूचना उन्होंने नहीं दी जो पंचायत के प्रतिनिधियों का लापरवाही दर्शाता है। अगर अबर बार से ऐसी मामला पाया गया तों पंचायत के प्रतिनिधियों पर भी कार्रवाई की जाएगी, अन्यथा इसकी सूचना अपने -अपने पंचायत में घूम-घूम कर देखें तथा अवैध कारोबारी के धंधों की सूचना थाना को दें।
Advertisement
वही कड़ी तेवर में थाना प्रभारी ने कहा कि फेसबुक एवं इंस्टाग्राम में पिस्तौल लहराते हुए सोशल मीडिया पर कई लोगों का नाम सामने आया है, वह अपना भलाई चाहते हैं तो ऐसी हरकत करने वाले एरिया छोड़कर बाहर चले जाएं अन्यथा पकड़े जाने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा इसे रोकने वाला कोई नहीं मिलेगा, तथा कुछ लोगों का नाम भी सहित चिन्हित भी कर लिया गया है, बस इंतजार है उन लोगों का की पुनः ऐसा हरकत करते पाए जाएंगे तो उन्हें जेल के सलाखों में भेजा जाएगा इधर तलशबरिया घुरुवा एवं अखौरी- तहले गांव में स्थिति दो समुदायों के बीच बराबर विवादित मामले आते रहते हैं उस पुलिस की कड़ी निगरानी करने का आग्रह पूर्व मुखिया अमरुद्दीन खान ने किया।
Advertisement
इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह, थाना प्रभारी आकाश कुमार, सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे, मारुति नंदन सोनी ,मुखिया महताब आलम ,कनीय अभियंता प्रमोद उरांव,पूर्व मुखिया अमरुद्दीन खान इंदल सिंह मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान, धर्मपाल सिंह, अर्जुन दास,विकाश सिंह ,पूर्व बीडीसी राजेंद्र राम बीडीसी प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह अशोक यादव,अमीरुद्दीन खान, वीरेंद्र विश्वकर्मा अशोक कमलापुरी सहित काफी संख्या में पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play