whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186239
Loading...


अरे भाई हमारे प्रभु हम पर मेहरबान हैं तो दूसरे की कैसे चलेगी...

location_on गढ़वा access_time 05-Nov-23, 10:00 AM visibility 692
Share



अरे भाई हमारे प्रभु हम पर मेहरबान हैं तो दूसरे की कैसे चलेगी...
रंग और व्यंग्य


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अरे भाई हमारे प्रभु हम पर मेहरबान हैं तो दूसरे की कैसे चलेगी ! माना की पानी बीन मछली प्यासी की लोकोक्ति बालू के संदर्भ में चरितार्थ हो रही है, पर इसमें मेरा क्या कसूर है ! कुछ लोग इसे लेकर हाय तौबा मचा रहे हैं, पर भूल गए हैं कि कल उनकी बारी थी आज मेरी है, फिर हो-हल्ला मचाना कहां तक उचित है। बालू का इस्तेमाल करने वाले हमें प्राप्त करने के लिए चाहे जितनी कीमत चुका रहे हों पर भवन निर्माण की हसरतें तो मैं ही पूरी करता हूं। इतना कम है क्या? फिर बालू माफिया की बात कर कोसना कहां तक उचित है, कोसने से पहले जरा इस पर भी तो विचार करो। हमारे कारोबार को लेकर जलन किस बात की। जब हमारे प्रभु हम पर मेहरबान है तो फिर किसकी चलेगी? आम लोग भी निहायत महंगा बालू पर हाय-तौबा मचा रहे हैं कि उन्हें 5 सौ का बालू ट्रैक्टर 5 हजार में मिल रहा है।
ऐसे आम लोगों को शिकायत करने से पहले इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि यह कारोबार ऐसे ही थोड़े चल रहा है। इस कारोबार की चाबी तो जब आपको मौका था आपने ही ऐसे लोगों के हाथों सौंपे हैं, जिनके इशारे पर यह कारोबार चल रहा है। फिर अब पछताए क्या होता है जब चिड़िया चुग गई खेत। जरा सोचिए कितनी मगजमारी के बाद तो बालू के कारोबार का मौका मिलता है। अरे भाई नहीं समझे हैं तो आईए समझ लीजिए की कैसे और कितना रिस्क लेकर 'नो रिस्क नो गेन' का यह कारोबार चलाना पड़ता है। पहले क्या हुआ उसे भूल जाइए वर्तमान को समझिए। सरकार ने एनजीटी के प्रतिबंध हटाने के बाद बालू घाट के बंदोबस्ती का हरी झंडी दे दिया है। पड़ोसी जिले में बंदोबस्ती भी हो चुका है। पर आपके यहां बंदोबस्ती अभी तक नहीं हुआ है और न सेटिंग-गेटिंग होने तक हो पाएगा।
वैसे भी लीगल कारोबार से इलीगल कारोबार ही ज्यादा फलदाई होता है। जरा इसे भी समझिए। ठीक है लीगल कारोबार दिन के उजाले में चलता है, इलीगल रात के अंधेरे में करना पड़ता है। रात के अंधेरे में कौन-कौन पहरा करता है, इस पर गौर करना पड़ता है। कभी सोचा है कि कहीं का बालू, कहीं का परमिट, कहीं के स्टॉक का मगजमारी कर सड़क के बजाय गली-गूच्चों का सहारा लेकर लुका छिपी का खेल खेलने का नाटक करना पड़ता है। जरा मेरी इस पीड़ा को भी समझिए की दिन के उजाले में कमीशन पहुंचाओ, हाथ-पांव जोड़ो तब कहीं रात में वैसे ही लोगों से लुका छिपी का नाटक करो जिनकी इस कारोबार में हिस्सेदारी है। ऊपर से सस्पेंस भी बना रहता है कि कहीं चार दिन की यह चांदनी अंधेरी रात में न बदल जाए।
तात्पर्य यह की रिस्क, कमीशन, चढ़ावा सारा कुछ करना पड़ता है, तब जाकर इस कारोबार में शामिल होइए। ऊपर से बालू माफिया भी कहने से लोग नहीं चूकते हैं। रिस्क की भी कोई सीमा नहीं है भाई। सिंडिकेट का उल्लंघन करने वाले ईमानदार अधिकारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर दहशत फैलाना भी पड़ता है, गाहे-बगाहे ऐसी खबर मीडिया में तो आती ही रहती है, फिर भाई जान बुझकर कर क्यों अंजान बने फिरते हो। सचेत रहो ढाई दिन की हुकूमत मिली है, इसलिए आग-फुस की बैर मत करो।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play