whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

पोषण पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रहने और नियमित योगाभ्यास करने की दी गई सलाह

location_on गढ़वा access_time 26-Apr-25, 06:59 PM visibility 509
Share



पोषण पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रहने और नियमित योगाभ्यास करने की दी गई सलाह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय जीएन कॉन्वेंट (10+2) स्कूल में शनिवार को पोषण पखवाड़ा के समापन अवसर पर सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा तीन से सातवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा नियमित योग और प्राणायाम अभ्यास से हुई। सबसे पहले सभी छात्रों ने असेंबली में पीटी एवं ड्रिल का अभ्यास किया।

स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद एमपी केशरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपोषणीय खाद्य पदार्थ और तली-भुनी चीजों के सेवन से शरीर को नुकसान पहुंचता है, जबकि पारंपरिक और पौष्टिक भोजन से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। उन्होंने खानपान में परहेज रखने और पेट संबंधी बीमारियों से बचाव के उपायों पर विशेष बल दिया।

Advertisement

जूनियर वर्ग के इंचार्ज खुर्शीद आलम ने बच्चों को चाऊमीन, पास्ता, पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक जैसे जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के टिफिन में हमेशा पौष्टिक और घर का बना भोजन दें तथा जंक फूड का प्रयोग घर पर भी न्यूनतम करें ताकि बच्चे स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योगाभ्यास और प्राणायाम के नियमित अभ्यास का महत्व भी बताया गया। छात्रों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का प्रदर्शन कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अनुशासन का परिचय दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी ऋषभ श्रीवास्तव, शिवानी गुप्ता, सरिता दुबे, रागिनी कुमारी सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
कार्यक्रम का संचालन दशम वर्ग के छात्र कृष्णा केशरी और नवम वर्ग के छात्र भास्कर तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दशम वर्ग की छात्रा शालिनी ने किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play