whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474554
Loading...


भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम को लेकर संगोष्ठी आयोजित

location_on गढ़वा access_time 24-Apr-25, 07:14 PM visibility 511
Share



 भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम को लेकर संगोष्ठी आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने किया।

इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सिमरिया के पूर्व विधायक किसुन दास ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी जाति और वर्गों को समान रूप से सम्मान देती आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसे दलों ने बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया है, जबकि भाजपा ने उन्हें सच्चा सम्मान दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा "अंत्योदय" की भावना से काम करती है और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही असली राष्ट्र निर्माण है।

भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान का सम्मान करते हुए देश में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। वहीं, पूर्व सांसद घुरण राम ने कहा कि भाजपा ने संविधान की रक्षा की है, जबकि अन्य दलों ने दलित समाज को केवल भ्रमित किया है।

एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रभात भुंईया ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की पार्टियां सिर्फ समाज को बांटने का काम कर रही हैं, जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता बिनय चौबे, विनोद तिवारी, पतंजलि केशरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी, महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, धनंजय गौड़, जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान, एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र राम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, अलख निरंजन, जितेन्द्र चंद्रवंशी, कंचन रवि, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play