गढ़वा : टाउन हॉल से रंका मोड़ तक कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च, पाकिस्तान के खिलाफ जताया विरोध
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम टाउन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए हमले की कड़ी निंदा की।
“मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी” : ठाकुर प्रसाद महतो
आक्रोश मार्च के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पाकिस्तान ने एक सोची-समझी साजिश के तहत भारत पर कायरतापूर्ण हमला किया है।
“दुनिया के किसी कोने में छुपे आतंकियों का अंत निश्चित” : विनय चौबे
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों, उनका अंत तय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पीठ में छुरा घोंपने की नीति अब नहीं चलेगी। भारत अब शक्तिशाली राष्ट्रों की श्रेणी में है और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, जयंत पाण्डेय, शुभम गुप्ता, पार्वती सिंह, रितेश दुबे, टिंकू गुप्ता, प्रवीण पाल, कंचन पाण्डेय, मनोज महतो, अंकित तिवारी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, अरविंद पटवा, अमर गुप्ता, करण चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।