whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफ़ी विद एसडीएम में महिलाओं की ओर से आए कई बेहतरीन सुझाव

location_on गढ़वा access_time 23-Jan-25, 08:20 PM visibility 450
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम में महिलाओं की ओर से आए कई बेहतरीन सुझाव
एसडीएम संजय कुमार गृहिणियों के सुझाव को सुनते हुए


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

अलग-अलग प्रखंडों से कार्यक्रम में पहुंची 60 से अधिक महिलाओं ने रखी अपनी समस्यायें

 

प्रशासनिक निर्णयों में आधी-आबादी के सुझाव महत्वपूर्ण : एसडीओ

 

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक घंटे के विशेष साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" में आज अलग-अलग क्षेत्रों से आयीं 60 से अधिक ग्रहणी माताओं-बहनों ने एसडीओ संजय कुमार के समक्ष अपनी शिकायतों व समस्याओं को रखा, साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये।

संजय कुमार ने कहा कि "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम की यह सातवीं कड़ी अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी इसलिए है क्योंकि इसमें आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हुये ग्रहणियों ने न केवल अपनी निजी समस्यायें, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को रखा बल्कि क्षेत्र की बेहतरी को लेकर कई सुझाव दिये।

Advertisement

 निजी समस्यायें जो उठाई गयीं

बैठक में उठायी गयी समस्याओं में सबसे ज्यादा समस्यायें राशन कार्ड से जुड़ी प्राप्त हुयीं। शोभा केसरी, सुनीता देवी, मीरा देवी, गुड़िया देवी आदि ने बताया कि उनके परिजनों का नाम राशनकार्ड में नहीं जुड़ पा रहा है। कुछ महिलाओं ने राशनकार्ड में सुधार को लेकर हो रही परेशानी को भी रखा। दूसरे नंबर पर मईंया सम्मान योजना से जुड़ी शिकायतें मिलीं। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी से कहा कि उनकी चिंताओं और शिकायतों को सम्बंधित पदाधिकारियों तक भेजकर निस्तारित करने का यथासंभव प्रयास किया जायेगा।

 बैठक में प्राप्त हुये महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में कुछ महिलाओं की ओर से बच्चों की फीस की समस्या, आयुष्मान, पेयजल, रोड-नाली, प्रकाश आदि से जुड़े कई अन्याय निजी मामले रखे गये, वहीं कुछ लोगों ने पूरे क्षेत्र की बेहतरी के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

Advertisement
इनमें ज्यादातर सुझाव साफ-सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था से जुड़े हैं।

 रामबांध तालाब को सजाने संवारने का सुझाव

लता गुप्ता ने कहा कि रामबांध तालाब का सौंदर्यकरण जिस मकसद से किया गया था उसका लक्ष्य सही मायने में हासिल नहीं हो पाया, अभी तत्काल में उसकी जलकुंभी हटाने के लिए प्रयास किया जाए। उसी क्रम में कंचन जायसवाल ने सुझाव दिया कि रामबांध ही नहीं बल्कि अन्य तालाबों का सुंदरीकरण करते हुए वहां चौपाटी की तर्ज पर फूड जोन बनाये जाएं ताकि लोगों के घूमने फिरने के लिए स्थल तैयार हों, साथ ही खाने-पीने के छोटे ठेला दुकानदारों को वहां रोजगार मिले।

 जहां-जहां गंदगी के स्पॉट हैं, वहां सीसीटीवी लगे

सहेजना निवासी प्रज्ञा रश्मि पाठक ने सुझाव दिया कि नगर परिषद के तमाम प्रयासों के बावजूद भी शहर में कई स्थल ऐसे हैं जो गंदगी के स्पॉट बन गए हैं।

Advertisement
इसके निदान के रूप में उन्होंने सुझाव दिया कि उन स्पॉट पर सीसीटीवी लगा दिए जाएं और वहां लिख दिया जाए कि जो कचरा फेंकता हुआ सीसीटीवी में पकड़ा जाएगा उस पर जुर्माना होगा। ऐसा प्रयास करने से गंदगी से कुछ मुक्ति पाई जा सकती है।

 मांस मछली बेचने वालों के लिए अलग व्यवस्था हो

रीमा स्वरूप तथा सुनीता केसरी में सुझाव दिया कि भरे बाजार में सरे आम खुले में मांस मछली बेचने पर रोक लगाते हुए उन्हें कहीं एक स्थल चिन्हित कर दिया जाए। उन्होंने दानरो नदी किनारे फैली गंदगी से भी निजात दिलाने के लिए कई सुझाव दिये।

 अटल क्लीनिक में डॉक्टर की मौजूदगी रहे

शहर के वार्ड 6 से पहुंची कुछ महिलाओं ने बताया कि निमिया स्थान के पास बने अटल क्लीनिक में कभी कोई डॉक्टर नहीं आता है, इस पर कई अन्य महिलाओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र की इसी समस्या को दोहराया।

Advertisement
सभी ने सुझाव दिया कि यदि सप्ताह में एक दिन भी कोई चिकित्सक अटल क्लीनिक में आता है तो स्थानीय लोगों को उनके द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो जाने से बड़ी राहत मिलेगी।

 सोनपुरवा में पेयजल आपूर्ति को लेकर सुझाव

शहर के वार्ड 4 सोनपुरवा इलाके की कुछ महिलाओं ने बताया कि सड़क के एक किनारे पाइपलाइन होने से एक तरफ के इलाके को पानी मिल रहा है किंतु सड़क के दूसरे किनारे में रोड काटकर पाइप नहीं जा सकता इसलिए दूसरे किनारे के लोग पानी से वंचित हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि थोड़ा सा प्रयास किया जाए और अंडरग्राउंड पाइप से रोड पार कर दिया जाए तो रोड के दूसरे तरफ के लोगों को भी पेयजल मिल जाएगा।

Advertisement

 महिलाओं के लिए सार्वजनिक यूरीनल लगाये जाएं

लगभग सभी महिलाओं ने एक स्वर में मांग रखी कि गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के लगभग सभी शहरी इलाकों में महिलाओं के लिए यूरिनल अधिष्ठापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के यूरिनल *पे एंड यूज* आधार पर संचालित हों, क्योंकि उनकी नियमित साफ सफाई तभी संभव हो पाएगी जब उनका उपयोग पैसे देकर किया जा रहा हो।

 सभी की समस्याओं और सुझावों को सुनने के उपरांत एसडीओ ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई सभी बातों पर तथा संभव अमल किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play