whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

भृगुनाथ सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट SESSON-1 के फाइनल मुकाबला में विश्रामपुर ने पांडू को 1-0 से किया पराजित

location_on गढ़वा access_time 23-Jan-25, 07:11 PM visibility 495
Share



भृगुनाथ सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट SESSON-1 के फाइनल मुकाबला में विश्रामपुर ने पांडू को 1-0 से किया पराजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



पलामू : जिले के पांडू प्रखंड अन्तर्गत मुसीखाप के यज्ञशाला मंडप के समीप स्थित स्व. लक्ष्मण सिंह व स्व. गणपत सिंह खेल मैदान में आयोजित भृगुनाथ सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट SESSON-1 का फाइनल मुकाबला विश्रामपुर बनाम पांडू के बीच खेला गया।

बताते चलें कि मध्यांतर के पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बराबरी पर रहे।

वहीं मध्यांतर के बाद विश्रामपुर ने 1-0 की बढ़त बनाकर विजयी हुआ।

मेन ऑफ द मैच विश्रामपुर टीम के खिलाड़ी अब्दुल को एवं मेन ऑफ द सीरीज विश्रामपुर टीम के कप्तान आसिफ खान को दिया गया।

उप विजेता टीम को मुखिया संघ अध्यक्ष अशोक सिंह ने ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार दिया तो वहीं विधायक नरेश प्रसाद सिंह,अधिवक्ता सह राजद नेता धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि गोविन्द सिंह, इंस्पेक्टर रामआशीष पासवान, एसआई निलेश सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी हरिनाथ चंद्रवंशी सहित अन्य कई सम्मानित अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

तो वहीं मुसीखाप पंचायत समिति प्रवेश साव ने खेल समिति के पदाधिकारी, सदस्य,सभी सम्मानित अतिथि एवं पत्रकार बंधू की अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

तो वहीं खेल समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी सम्मानित अतिथि,खेल समिति के सहयोगी, पत्रकार बंधू, इस फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लिए सभी टीम के खिलाड़ी एवं क्षेत्र से आये खेल प्रेमी का आभार व्यक्त किया और इसी तरह आगे भी लोगों से सहयोग करने की अपील की और अगले बार इससे भी भव्य तरीके से फुटबॉल टूर्नामेंट कराने की घोषणा की।

मौके पर खेल समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के अलावे सचिव डॉ इब्राहीम अंसारी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी,उंटारी रोड मुखिया संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, सांसद प्रतिनिधि पांडू कृष्ण विजय सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि पांडू गोविन्द सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सिलदिल्ली बालमुकुंद पासवान, समाजसेवी महेन्द्र प्रसाद साहू, पांडू अंचल पुलिस निरीक्षक रामआशीष पासवान, एसआई निलेश सिंह, वरिष्ठ गार्जियन रामविलास सिंह, डॉ मुस्लिम अंसारी, अरविन्द सिंह, देवनन्दन सिंह उर्फ डीएन सिंह, तपेश्वरी सिंह, बिन्दे सिंह, कमलेश सिंह, छोटन शर्मा, मोहम्मद आलेरसुल अंसारी, राजेन्द्र सिंह,शत्रुघ्न सिंह, डॉ मुस्लिम अंसारी, डॉ इब्राहिम अंसारी, मुन्ना सिंह, मोहम्मद इमरान अजीजी, श्रीराम गुप्ता, महेश शर्मा, मैच रेफरी....लाइंस मैन....उद्घोषक संदीप कुमार सिंह, देवेन्द्र पांडेय, नवल सिंह, नवयुवक दल पीयूष, नाजिर प्रिंस, दिलशाद, धर्मेन्द्र,सतीश, जुनैद, सूरज, संदीप, रोहित, इंद्रजीत, इरफान, आनन्द, राहुल, आदित्य, इंताफ, चन्दन, अनूप, अहमद रजा, फैजल रजा, अंशु, अभिषेक, रोहित सहित अन्य कई खेल समिति के पदाधिकारी,सदस्य के अलावे भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play