गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और झारखंड क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य संजय सिंह की माता उत्तम राज देवी का सोमवार को गढ़वा स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।
संजय सिंह ने जानकारी दी कि उनकी माता का अंतिम संस्कार मंगलवार को पैतृक गांव कांडी में किया गया, जबकि अन्य संस्कार गढ़वा स्थित उनके आवास से संपन्न हो रहा है।
संजय सिंह की माता के निधन पर क्रिकेट समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी सच्चिदानंद धर दुबे, बिनोद कमलापुरी, विजय शंकर गुप्ता, कमलेश सिन्हा, सियाराम शरण वर्मा, दीपू उर्फ दीपक, पंकज चौधरी और अनिल कुमार सिंह सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।
संजय सिंह की माता के निधन से गढ़वा क्रिकेट समुदाय में शोक की लहर है।