whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26901641
Loading...


मतदान बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू, 'पहले मतदान, फिर कोई काम' का संदेश

location_on गढ़वा access_time 30-Oct-24, 06:15 PM visibility 748
Share



मतदान बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू, 'पहले मतदान, फिर कोई काम' का संदेश
हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत गढ़वा जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया और अपील की गई कि 13 नवंबर को सभी मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करें, जिससे जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में भी मतदाताओं को जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि "पहले मतदान, फिर कोई काम।" जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के नेतृत्व में इस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर उप विकास आयुक्त सह एमसीसी कोषांग पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता सह प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी राज महेश्वरम, स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी, सभी कार्यालय प्रमुख और कर्मचारियों ने भाग लिया।
सभी ने "13 नवंबर 2024 को गढ़वा करेगा मतदान" के नारे के साथ हस्ताक्षर कर मतदाताओं को प्रोत्साहित किया। इस अभियान का उद्देश्य जिले के हर नागरिक को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए प्रेरित करना और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करना है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play