whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26900781
Loading...


रक्तदान महादान है : मंत्री मिथिलेश, मंत्री मिथिलेश ने रक्तदान कर बचायी महिला की जान

location_on गढ़वा access_time 30-Oct-24, 05:47 PM visibility 681
Share



रक्तदान महादान है : मंत्री मिथिलेश, मंत्री मिथिलेश ने रक्तदान कर बचायी महिला की जान
रक्तदान करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का सेवा कार्य हमेशा चर्चित रहता है। वे लोगों की हर प्रकार से सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में मंत्री श्री ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को सदर अस्पताल में स्वयं रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचायी। उन्होंने गढ़वा प्रखंड के बेलहरा गांव निवासी प्रवेश कुमार की पत्नी मीना देवी के लिए रक्तदान किया। उक्त महिला प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। उसे ए-निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। यह ब्लड ग्रुप स्थानीय स्तर पर तत्काल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।
महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उनके परिवार के लोग काफी चिंतित थे। अस्पताल में उपलब्ध रक्त से भी उनकी आवश्यकता पूरी नहीं हो रही थी। मंत्री श्री ठाकुर मेराल में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त थे। जैसे ही मंत्री को इस बात की जानकारी मिली। वे अपने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंच गये। यहां मंत्री ने तत्काल ए-निगेटिव रक्तदान कर महिला की जान बचाई। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। और यह न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। रक्तदान करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है और छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और नियमित रक्तदान करें। मंत्री के इस पहल की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि मंत्री का यह कदम न केवल उनके मानवीय दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है, कि नेता भी आम जन की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play