whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26906354
Loading...


राज्यस्तरीय गतका प्रतियोगिता में गढ़वा ने जीते 12 मेडल

location_on गढ़वा access_time 30-Oct-24, 05:11 PM visibility 700
Share



राज्यस्तरीय गतका प्रतियोगिता में गढ़वा ने जीते 12 मेडल
विजेता प्रतिभागी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य गतका संघ के तत्वावधान में हजारीबाग में के बरही में आयोजित सब जूनियर, सीनियर गतका प्रतियोगिता में गढ़वा ने 12 मेडल जीते। बता दें कि प्रतियोगिता में गढ़वा जिला से 19 बालक व बालिका प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गो में भाग लिए थे। मेडल जीतने वालों में अंडर 10 में प्रकृति आनंद देव, आदिति पांडेय, अनुराग पांडेय, विश्व गुप्ता, पुण्य प्रसून ने ब्रॉन्ज मेडल, अंडर 14 में सुमित्रा कुमारी सिल्वर मेडल तथा अनुज कुमार ब्रॉन्ज मेडल, अंडर 12 में सुप्रिया कुमारी ब्रॉन्ज मेडल, रोहित कुमार शर्मा ब्रॉन्ज मेडल, अंडर 13 में कृष्ण आनंद देव ब्रॉन्ज मेडल, अंडर 17 में रेशमी कुमारी सिल्वर मेडल, अंडर 18 में वर्षा कुमारी सिल्वर मेडल, अंडर 19 में झूलन कुमारी सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिला का नाम रौशन किया है।
ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला की टीम जिला गतका संघ के सहसचिव और प्रशिक्षक मनोज संसाई के नेतृत्व में हजारीबाग गई थी। मौके पर गतका संघ के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि कम संसाधन के बावजूद भी बच्चे लगातार अच्छा कर रहे हैं। गतका के प्रशिक्षक मनोज संसाई के कुशल मार्गदशन और मेहनत के फलस्वरूप इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करना हम सभी को गौरवान्वित करता है। बधाई देने वालों में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, जिला गतका संघ के सचिव शंकर पाल, कोषाध्यक्ष अजयकांत, विकाश पांडेय, मनोज चौधरी, रेयाज अहमद, राजेश पांडेय, किशोर कुणाल, लक्ष्मण राम, प्रदीप सिंह, धर्मप्रकाश गुप्ता, चंद्रबहादुर सिंह, शोभा कुमारी, जयमुंति पन्ना, धर्मेंद्र पाल, संजीत कुमार, सतेंद्र प्रसाद यादव आदि का नाम शामिल है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play