धुरकी : थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूरब टोला कुम्बा कला में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व संयोजिका का चुनाव को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।
गुरुवार को ग्रामीण कुंबा कला पूरब टोला विद्यालय में एकत्रित हुए, जहां अध्यक्ष व संयोजिका का चयन होना था। इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि नियमावली के विरुद्ध यह चयन प्रक्रिया हो रही है।
बताते चलें कि वैसे सदस्य जिनके बच्चे विद्यालय में अध्यनरत हैं उन्हीं के अभिभावक विद्यालय के अध्यक्ष व संयोजिका में भाग ले सकते है। लेकिन नियम कानून को ताक पर रखकर नियमावली के विरुद्ध चयन किया जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया का जमकर विरोध करने लगे।
सभी ने एक स्वर में बताया कि सरकार द्वारा नियमावली के तहत चुनाव हो तभी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होगा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं संयोजिका चुनाव के पर्यवेक्षक शिक्षक चंद्रशेखर राम व सत्य प्रकाश मिश्रा मौजूद थे।
मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्णा राम, शिक्षक सत्येंद्र यादव, हर्षवर्धन सिंह, सुनील कुशवाहा, संध्या देवी, संदेश यादव, अहमद अंसारी, बालेश्वर यादव, विमल यादव, अमोल यादव, शैलेंद्र यादव, बलवंत यादव, जगदीप यादव, कामेश कोरवा, आसमा बीवी, प्रमिला देवी, संजय यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए धुरकी थाना एसआई वामन कांडूला सशस्त्र बल के जवान के साथ मौजूद थे।