whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21031493
Loading...


ओलम्पिक संघ ने किया मंत्री को सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 06-Sep-24, 05:29 PM visibility 327
Share



ओलम्पिक संघ ने किया मंत्री को सम्मानित
मंत्री को सम्मानित करते ओलंपिक संघ के पदाधिकारी व उपस्थित खिलाड़ी एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



खेल के क्षेत्र में भी नंबर वन बनेगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का मंत्री बनाए जाने पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ ने मंत्री को सम्मानित किया। नीलांबर पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में संघ का पदाधिकारियों ने मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी। साथ ही माला पहनाकर, बुके देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी बांधकर मंत्री को सम्मानित किया। आदिवासी गीत व नृत्य से मंत्री का स्वागत किया गया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज गढ़वावासियों के प्यार एवं आशीर्वाद से ही वे विधायक एवं मंत्री बने हैं।
जिस उम्मीद से गढ़वा के लोगों ने उन्हें सेवा का मौका दिया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अब खेल के क्षेत्र में भी काफी बेहतर कार्य होगा। इसमें सभी खेल संघों का पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं आम लोगों से अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है। सभी खेलों में गढ़वा के खिलाड़ी अव्वल रहें इसके लिए वे हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें बस उचित प्रोत्साहन एवं सुविधा की जरूरत है। जिसे वे पूरा करने को तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि मैं जब से गढ़वा में आया विगत 20 सालों से खेल के लिए हमेशा आगे बढ़ चढ़कर कार्य किया।
कोई भी खेल संघ जब भी कुछ मांगा, हमने किसी को निराश नहीं किया। जब से मैं विधायक बना गढ़वा में खेल के लिए जो कुछ भी हो सकता था मैंने उससे बढ़कर किया। आज मैं खेल मंत्री बना हूं। मेरे पास कम वक्त में ज्यादा कुछ करके दिखाने का अवसर है। आप सभी के सहयोग से जिला और राज्य का विकास करता रहूंगा। सभी खेल संघ की मांगों पर जरूर विचार करूंगा। गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को राज्य का पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग का मंत्री बनाया जाना गढ़वा जिला के लिए बहुत ही गर्व की बात है। अब गढ़वा सहित पूरे राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों का बेहतर विकास होगा।
संरक्षक अमृत शुक्ला ने कहा कि श्री ठाकुर का मंत्री बनाना गढ़वा के लिए गर्व का विषय है। इनके मंत्री रहते गढ़वा में खेल का जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ इसकी गढ़वा को बहुत जरूरत थी। संरक्षक अनिता दत्त, राकेश पाल, रेखा चौबे ने भी विचार करते हुए मंत्री के कार्यों की सराहना की। गढ़वा जिला ओलंपिक संघ की ओर से मंत्री को एक सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार ने किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, खेल पदाधिकारी नीरज कुमार, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, रवि कुमार, उदय नारायण तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, चंद्र बहादुर सिंह, किशोर कुणाल, सुशील कुमार तिवारी, अजय कांत, राजकमल तिवारी, सिकंदर प्रजापति, अतुल भारद्वाज, संतोष मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी, धीरज चौबे, शमशाद अहमद, विकास पांडेय, सुरजीत पांडेय, राजेश पांडेय, सारा हादी, कंचन कुमार, अमित कुमार, लक्ष्मण राम, हसानंद स्वामी, शैलेश तिवारी, सुनील चौहान, नीलकंठ सिंह, रमाशंकर सिंह, अभिषेक कुमार, योगेश प्रसाद, प्रभात रंजन तिवारी, कौशलेश तिवारी सहित जिले के फिजिकल टीचर, विभिन्न खेल संघ के खिलाड़ी और डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी उपस्थित थे।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#4
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play