whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175083 readers visited
Loading...

Advertisement

सदर अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग

location_on गढ़वा access_time 04-Sep-24, 09:35 PM visibility 680
Share



सदर अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग
इमरजेंसी ओपीडी के पास जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल की अव्यवस्थाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिसके चलते बुधवार को एक बार फिर मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी ड्यूटी पर चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के कारण मरीजों का सही समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है। पिछले एक महीने से अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एक मरीज को तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार के बाद भी इमरजेंसी में कोई चिकित्सक देखने नहीं आया। मरीज के परिजनों ने बताया कि ओपीडी में चिकित्सक ने जांच के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन रिपोर्ट लेकर लौटने तक चिकित्सक जा चुके थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्सक उपलब्ध होंगे, लेकिन वहां भी कोई मौजूद नहीं था।
Advertisement
इसी बीच सड़क दुर्घटना का एक मरीज और एक अन्य युवती, जिसे जहरीले जंतु ने काटा था, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें भी चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मरीज के परिजनों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव को सूचित किया। यादव ने तत्काल सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। अस्पताल पहुंचने पर उपाध्यक्ष ने चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा। उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को आवेदन लिखकर इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ गढ़वा सदर अस्पताल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी और दवाओं की अनुपलब्धता जैसी समस्याएं भी लगातार बनी हुई हैं।
Advertisement
इस संबंध में, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इमरजेंसी ओपीडी में चिकित्सक रवि कुमार की ड्यूटी थी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति के कारण उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया जाएगा और उनका वेतन रोक दिया गया है। अगर वे अगले एक महीने तक नियमित रूप से अपनी ड्यूटी करेंगे, तो उनका वेतन पुनः चालू किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play