whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21030024
Loading...


गढ़वा जिला में पीएम-जनमन अभियान के तहत 12 सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

location_on गढ़वा access_time 01-Sep-24, 05:01 PM visibility 468
Share



गढ़वा जिला में पीएम-जनमन अभियान के तहत 12 सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
सांसद पलामू विष्णु दयाल राम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पलामू संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महान अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत लगभग 50.65 कि.मी. सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए कुल लागत 4401.62 लाख रुपये (चौवालीस करोड़ एक लाख बासठ हजार रूपए) निर्धारित की गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने गढ़वा जिले की आदिम जनजाति के गांवों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी हेतु विभिन्न प्रखंडों में 12 सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की है। सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रामीण विकास, कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से आदिम जनजाति बाहुल्य गांवों में रहने वाले लोगों की आवागमन की सुविधा सुगम होगी। स्वीकृत सड़कों की सूची: 1. भंडारिया L021: बाथन टोली से कोचली (बारकोल कलां) तक (3.4 कि.मी.) - लागत: 275.68 लाख 2. भंडारिया L022: खिरन मोड़ से हरता तक (6.3 कि.मी.) - लागत: 517.22 लाख 3. भंडारिया L021: मदगढ़ी रोड से टोटकी तक (4.3 कि.मी.) - लागत: 369.92 लाख 4. चिनियां L021: PMGSY रोड उदय मोड़ से परशु खाड़ रोड तक (2 कि.मी.) - लागत: 177.58 लाख 5. चिनियां L021: चपला उर्फ चोफोलो मोड़ से दोगवा खाड़ तक (2.5 कि.मी.) - लागत: 228.65 लाख 6. चिनियां L021: रोतोही महुआ टोला से छेतेलिया रोड तक (10.1 कि.मी.) - लागत: 875.78 लाख 7. चिनियां L026: PMGSY रोड खुरी मोड़ से खुरी रोड (2.8 कि.मी.) - लागत: 242.26 लाख 8. चिनियां L024: PMGSY रोड से पियाहीया गांव रोड तक (4.75 कि.मी.) - लागत: 411.77 लाख 9. डंडई L022: दनराई से कोरवा पियाहीया टोला (बेहरवा) तक (3.5 कि.मी.) - लागत: 332.49 लाख 10. धुरकी L021: बरका घाट से धुरकी मेन रोड (मरचाई) तक (6.2 कि.मी.) - लागत: 538.43 लाख 11. रमकंडा L021: कुशवर से सरकही मेन रोड तक (1 कि.मी.) - लागत: 83.89 लाख 12. रंका L022: PWD मेन रोड से अमहार तक (3.8 कि.मी.) - लागत: 347.95 लाख इन सड़कों की निविदा जल्द प्रकाशित होने वाली है।
इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play