whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

इंटरनेट समस्या से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में आवेदन करने में आ रही कठिनाई, लाभुकों को हो रही परेशानी

location_on भवनाथपुर access_time 05-Aug-24, 06:51 PM visibility 688
Share



इंटरनेट समस्या से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में आवेदन करने में आ रही कठिनाई, लाभुकों को हो रही परेशानी
इंतजार में बैठी महिलाएं


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत लाभुकों का ऑनलाईन आवेदन करने में इंटरनेट सर्वर डाउन होने से कंप्यूटर ऑपरेटरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन देने के लिए महिलाओं की भीड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों पर उमड़ रही है। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के 9 पंचायतों में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत ऑनलाईन इंट्री के लिए कुल 6155 आवेदन पड़े हैं, जिनमें दो दिनों के अंदर मात्र 13 आवेदनों का ही ऑनलाईन निष्पादन हो सका है। इंटरनेट सुविधा की कमी और ऑनलाइन पोर्टल के सर्वर डाउन होने के कारण 4 अगस्त को मात्र सात आवेदन का ही ऑनलाइन इंट्री व निष्पादन हो सका।
Advertisement
शिविर में सुबह से इंतजार के बाद महिलाओं और युवतियों को निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है, साथ ही उनके साथ आए बच्चों और वृद्ध अभिभावकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सर्वर डाउन के चलते शिविर में आवेदनों का त्वरित ऑनलाईन निष्पादन नहीं हो पाने से प्रखंड क्षेत्र में धान रोपनी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बीडीओ नंदजी राम ने लाभुकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि तकनीकी कारणों से ऑनलाईन फॉर्म भरने में काफी परेशानी हो रही है। आगामी 10 अगस्त तक शिविर का आयोजन होना है, और शिविर में छूटे लाभुक शिविर के बाद भी फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने लाभ दिलाने के नाम पर बिचौलियों से सावधान रहने और किसी को पैसा नहीं देने की अपील की है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play