whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

सांसद बीडी राम ने लोकसभा में गया-डालटनगंज एवं बरवाडीह-चिरिमिरी रेलवे परियोजनाओं की लंबित स्थिति उठाई

location_on गढ़वा access_time 03-Aug-24, 05:38 PM visibility 694
Share



सांसद बीडी राम ने लोकसभा में गया-डालटनगंज एवं बरवाडीह-चिरिमिरी रेलवे परियोजनाओं की लंबित स्थिति उठाई
लोकसभा में अपनी बात रखते पलामू सांसद विष्णु दयाल राम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज और बरवाडीह चिरिमिरी-अंबिकापुर रेलवे लाइन निर्माण से संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। श्री राम ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र पलामू के अंतर्गत दो रेल परियोजनाएं लंबित रहने के कारण वहां के निवासियों को आवागमन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक परियोजना गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज रेलवे लाइन के निर्माण से संबंधित है और दूसरी परियोजना बरवाडीह चिरिमिरी-अंबिकापुर तक रेल लाइन निर्माण से संबंधित है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2014 से ही इन परियोजनाओं को सदन में उठाते रहे हैं।
Advertisement
इन परियोजनाओं में कई किलोमीटर तक रेलवे लाइन का निर्माण हो चुका है और करोड़ों रुपए खर्च भी हो चुके हैं, परंतु वर्षों से इन पर कार्य बंद है। माननीय सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि इन दोनों रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का कार्य करें जिससे न केवल पलामू के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि बिहार एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के संबंधित जिलों के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। इस मुद्दे को उठाने से पलामू के निवासियों को उम्मीद है कि लंबित परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे उनके आवागमन की समस्या का समाधान हो सके।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play