whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी रवैया से टेंपो चालकों में आक्रोश

location_on मझिआंव access_time 19-Jun-24, 09:55 PM visibility 681
Share



कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी रवैया से टेंपो चालकों में आक्रोश


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के हिटलर शाही एवं मनमानी रवैया से टेंपो चालकों एवं व्यवसायिक संघ काफी आक्रोशित है। मामला मंगलवार की बताई जाती है। मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने लाव लश्कर के साथ बाजार में पहुंचकर टेंपो चालकों से मनमानी तरीके से चालान काटने लगे। जिसका टेंपो चालकों एवं व्यावसायिक संघ के लोगों ने जमकर विरोध किया। इस संबंध में टेंपो चालक सूर्य नंद त्रिपाठी उर्फ पिंकू तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत बने 14 साल बीत गए लेकिन अभी तक नहीं बस स्टैंड और ना ही टेंपो स्टैंड बनवाया गया। जिसके कारण मजबूरन हम सभी टेंपो चालकों को सड़क पर रोककर सवारी को चढ़ाना एवं उतारना पड़ता है।
Advertisement
इतना ही नहीं टेंपो चाहे पेट्रोल लेने जा रहा हो, सड़क के किनारे खड़ी हो या खेत में लगी हो उससे भी पकड़ कर जबरदस्ती कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा 200 से लेकर 1000 रूपए तक की चालान काट दिया जाता है। जिसे हम सभी विरोध करते हुए उपायुक्त से कार्यपालक पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग करते हैं। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, संरक्षक नागेंद्र सिंह, शंभू साह, देव कुमार गुप्ता, शनि कुमार चौरसिया आदि लोगों ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी रवैया से हम सभी दुकानदार तबाह हो चुके हैं, चाहे कुछ भी हो कुछ ना कुछ नुक्स निकालकर चालान काट देना इनके नियत में शामिल हो गई है।
Advertisement
जबकि नगर पंचायत के द्वारा प्रतिदिन सभी ठेले खोमचे एवं बाजार समिति से 10 रुपए के हिसाब से प्रति दुकानदारों से बिना हस्ताक्षर के रसीद से वसूली की जाती है। इधर टेंपो चालकों ने कहा कि हम सभी चालकों के साथ पदाधिकारियों के द्वारा अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इधर इस तरह की सूचना मिलते ही निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पहल करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी से बात कर टेंपो चालकों एवं व्यवसाईयों को जब तक बस स्टैंड नहीं बन जाता तब तक परेशान नहीं करने का आग्रह किया गया। इधर निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सभी टेंपो चालकों एवं व्यवसाईयों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कार्यपालिका पदाधिकारी से आग्रह किया गया है कि जब तक बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड आदि की समुचित व्यवस्था नहीं हो जाती है।
Advertisement
तब तक गरीब टेंपो चालकों ठेला खोमचा वाले लोगों से चालान नहीं काटे। इस संबंध में उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि जांचोंप्रांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play