whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

हमें विधानसभा चुनाव सिर्फ लड़ना नहीं, अद्वितीय सफलता हासिल करनी है : कल्पना सोरेन

location_on गढ़वा access_time 18-Jun-24, 05:38 PM visibility 673
Share



हमें विधानसभा चुनाव सिर्फ लड़ना नहीं, अद्वितीय सफलता हासिल करनी है : कल्पना सोरेन
गढ़वा हेलीपैड पर कल्पना सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कल्पना सोरेन पहुंची गढ़वा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत गढ़वा : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को गढ़वा पहुंची। यहां बिरसा मुंडा हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर, डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय सहित झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर एवं पत्तों से बनी झारखंड के पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया। श्रीमती सोरेन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पहुंचीं।
Advertisement
यहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद भी की। श्रीमती सोरेन हुसैनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जा रही थीं। यहां से श्रीमती सोरेन एवं मंत्री श्री ठाकुर दोनों हुसैनाबाद के लिए रवाना हो गए। गढ़वा आगमन पर कल्पना सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा और हेमंत जी की अनुपस्थिति में आपकी मेहनत ने ही गत लोकसभा चुनाव में बेहतर सफ़लता दिलाई है। अब हम सबों के सामने विधानसभा का चुनाव है। जिसे भी उसी जोश और जज्बे के साथ केवल लड़ना ही नहीं बल्कि अद्वितीय सफ़लता हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा रूपी एक पड़ाव को तो हमने सभी वरीय नेता और अपने जुझारू कार्यकर्ताओं के बदौलत पार कर लिया।
Advertisement
अब दूसरा पड़ाव विधानसभा का चुनाव है। लेकिन चुनाव में जुटने के साथ साथ अभी राज्य की जनता को काफ़ी लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार के मुख्यमंत्री बेहतर काम कर रहे हैं। जनहित की कई नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। अभी राज्य के लिए बहुत कुछ करना बाक़ी है। श्रीमती सोरेन ने कहा कि हमें बातें कम और काम ज़्यादा करना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में सबकी अपनी-अपनी नीति और रणनीति होती है। साथ ही चुनाव के बाद सभी अपनी-अपनी तरह से समीक्षा करते हैं, बैठकें होती हैं। इसमें कई तरह की बातें होती हैं। लेकिन मुझे उस पर ध्यान देने के बजाए ख़ुद पर गौर करना है कि आने वाले समय में हमारे सामने क्या चुनौती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी नेताओं को लोकसभा चुनाव के बाद बख़ूबी समझ में आ गया है कि हमें कितनी मेहनत करने की ज़रूरत है।
Advertisement
क्योंकि विधानसभा का चुनाव झारखंड के लिए बहुत बड़ा पड़ाव है। उसे कैसे ज्यादा से ज्यादा सीट के साथ पार करना है। इसे सुनिश्चित करना ज़रूरी है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, नितेश सिंह, दीपमाला, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, दिलीप गुप्ता, चंदा देवी, फरीद खान, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play