गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभगार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में पेंशन, भूमि विवाद, राशन, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजना का लाभ समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम जनता दरबार में आवेदन देते हुए गढ़वा जिले के किसान इदिश अंसारी, रौशन आरा, सवीर अंसारी, पीर मोहम्मद अंसारी समेत अन्य ने रामपुर पैक्स, कल्याणपुर पैक्स एवं अन्य पैक्स में अपने धान को बेचा था, परंतु अब तक इन्हें धान की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
Advertisement
मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में आवेदन देते हुए एक शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि कांडी प्रखंड अंतर्गत गड़ाखुर्द पंचायत में मनरेगा योजना के तहत मेड़बंदी कार्य में अनियमितता बरती गई है, जिस पर उपायुक्त ने मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया गया। अवधेश रजवार, ग्राम विष्णुपुर, प्रखंड विशुनपुरा निवासी ने अपने जमीन पर अवैध कब्जा कर जबरन पक्का मकान बनाने की शिकायत की गई, मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के महुलिया पंचायत अंतर्गत लोटो ग्राम के लाभुक सुमंत राम एवं फुलझरिया देवी ने मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु साहयक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया।
Advertisement
इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।